फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee film BhaiyyaJi poster out click here to know the release date of film Teaser out on 20 March

BhaiyyaJi: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का पोस्टर हुआ आउट, जानिए किस दिन आएगा टीजर, कब होगी फिल्म रिलीज

Thu, 14 Mar 2024 02:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 14 Mar 2024 02:33 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भैया जी' रिलीज के लिए तैयार है। आज अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee film BhaiyyaJi poster out click here to know the release date of film Teaser out on 20 March
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज बाजपेयी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भैया जी' रिलीज के लिए तैयार है। आज अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं किस दिन मनोज बाजपेयी के इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा और क्या खास है इस फिल्म में - 
विज्ञापन


अगल अवतार में दिखेंगे मनोज 
अभिनेता मनोज बाजपेयी बॉलीवुड में अलग किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। उनकी हर फिल्म उनकी पिछली फिल्म से अलग होती है। आज अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' के पोस्टर को साझा किया है। पोस्टर में मनोज ठेठ गांव वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। मनोज धोती-कुरता और कोट पहन सड़क पर बैठे दिख रहे हैं। 'भैया जी' के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने होंठों के बीच बीड़ी दबा रखा है। 
विज्ञापन


Munmun Dutta: कौन हैं मुनमुन दत्ता? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबाती जी के किरदार से घर-घर में बनी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


आ रहे हैं 'भैया जी'
मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, 'आ रहे हैं वो'। इस पोस्टर को देखकर ही मनोज के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की टीजर के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। 20 मार्च 2024 को 'भैया जी' फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा। 

खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं गौरी खान

इस तारीख को होगी 'भैया जी' रिलीज 
'भैया जी' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक फिल्म है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी 'भैया जी' के किरदार में नजर आने वाले हैं। दर्शक अभी से जानने को बेताब हैं कि यह फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तो आइए आपको बता देते हैं 'भैया जी' 24 मई 2024 को आपके नजदीकी सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed