फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mamta Kulkarni to become saint in mahakumbh 2025 joining kinnar akhara as mahamandaleshwar

Mamata Kulkarni: कौन हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, राजकुमार संतोषी पर लगाए थे ऐसे आरोप

Fri, 24 Jan 2025 04:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 24 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

Mamta Kulkarni: ‘महाकुंभ 2025’ से बॉलीवुड से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सन्यांस लेने जा रही हैं। वह किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि लेंगी। महाकुंभ में उन्होंने सन्यांस दीक्षा ली है।

विज्ञापन
Mamta Kulkarni to become saint in mahakumbh 2025 joining kinnar akhara as mahamandaleshwar
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘महाकुंभ 2025’ से बॉलीवुड से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सन्यांस लेने जा रही हैं। वह किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि लेंगी। महाकुंभ में उन्होंने सन्यांस दीक्षा ली है। सन्यांस के बाद वह ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएगी। आज शाम ममता का पट्टाभिषेक होगा। बताया जा रहा है कि ममता पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संंपर्क में थीं। 

विज्ञापन


कौन हैं ममता कुलकर्णी?
ममता कुलकर्णी की गिनती 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में होती है।  फिल्म ‘तिरंगा’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने आशिक आवारा' और 'करण-अर्जुन' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए उन्हें 1993 में 'फिल्मफेयर न्यू फेस' अवॉर्ड मिला। उनकी आखिरी फिल्म कभी तुम कभी हम' साल 2002 में रिलीज हुई थी । ममता पिछले दो दशकों से लाइमलाइट से दूर थीं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Sky Force: 'फाइटर' से हुई 'स्काई फोर्स' की तुलना तो भड़के सिद्धार्थ आनंद! अक्षय कुमार के फैंस पर किया कटाक्ष?
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपलेस शूट कर विवादों में घिरीं 
ममता कुलकर्णी साल 1993 में तब विवादों में घिर गईं, जब उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। इस बीच अभिनेत्री को राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म ‘चाइना गेट’ में कास्ट किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद के चलते अभिनेत्री को फिल्म से निकाला जाना था। हालांकि, कुछ बाहरी दवाबों के चलते वह फिल्मों में बनी रहीं। फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद अभिनेत्री ने राजकुमार संतोषी पर हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था।



यह खबर भी पढ़ें: Toxic: यश और गीतू मोहनदास की 'टॉक्सिक' का हिस्सा बनीं नयनतारा, अक्षय ओबेरॉय ने लगाई खबर पर मुहर

ममता की भारत वापसी
अभिनेत्री, जो कथित तौर पर 2,000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में शामिल थी, मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद 25 साल बाद भारत के मुंबई लौट आई। दिसंबर में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को सूचित किया और खुलासा किया कि 'आमची मुंबई' में वापस आने के बाद वह वास्तव में अभिभूत और भावुक महसूस कर रही थीं।

ममता की चर्चित फिल्में
ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनावाया है। वह तिरंगा, वक्त हमारा है, आशिक आवारा, बेताज बादशाह, दिलबर, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, आंदोलन, बाजी, पुलिसवाला गुंडा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, किस्मत, नसीब जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed