फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   malcolm jamal warner dies in costa rica drowning accident hindi news update

Malcolm Jamal Warner Death: 54 साल के एक्टर मैल्कम जमाल वार्नर का निधन, समुद्र में डूबने से हुआ हादसा

Tue, 22 Jul 2025 07:51 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 22 Jul 2025 07:51 AM IST
सार

Malcolm Jamal Warner Passed Away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर मैल्कम जमाल वार्नर की 54 साल की उम्र में पानी में डूबने से मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
malcolm jamal warner dies in costa rica drowning accident hindi news update
मैल्कम जमाल वार्नर - फोटो : ANI

विस्तार

80 के दशक में मशहूर अमेरिकी टीवी शो ‘द कॉस्बी शो’ में थियो हक्सटेबल का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर अब हमारे बीच नहीं रहे। 54 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया है। कोस्टा रिका के समुद्री तट पर तैराकी के दौरान वो एक हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


कैसे हुई मैल्कम की मौत?
कोस्टा रिका की न्यायिक जांच एजेंसी के मुताबिक, ये घटना रविवार दोपहर उस वक्त घटी जब वार्नर लिमोन प्रांत के प्लाया ग्रांडे दे कोकलेस तट पर समुद्र में तैर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक आए तेज समुद्री करंट ने उन्हें गहरे पानी की ओर खींच लिया। समुद्र में डूबने के बाद वॉर्नर को वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन जब तक आपातकालीन सेवाएं यानी कोस्टा रिका रेड क्रॉस की टीम पहुंची, तब तक वो अंतिम सांस ले चुके थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: 'काम न हो तो मैं इस जगह कभी वापस ना आऊं', लंदन में परेशान हुईं आरजे महवश, शेयर किया बुरा अनुभव


80 के दशक के दर्शकों के चहेते बने थे वार्नर 
मैल्कम-जमाल वार्नर को अमेरिका के हर घर में तब जाना गया, जब उन्होंने 1984 से 1992 तक चले लोकप्रिय सिटकॉम ‘द कॉस्बी शो’ में थियो हक्सटेबल की भूमिका निभाई। वो शो में डॉक्टर हक्सटेबल के सबसे छोटे बेटे थे। थियो का किरदार निभाने वाले वार्नर ना सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे, बल्कि बाद में उन्होंने निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। 

हॉलीवुड में शोक की लहर
मैल्कम-जमाल वार्नर की खबर जैसे ही फैली, हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सह-कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed