Arthana Binu: मलयालम अभिनेत्री अर्थना बिनु ने पिता पर लगाया धमकी देने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
अर्थना ने अपने पिता और अभिनेता विजय कुमार का उनके घर में घुसते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पिता घर में उनके परिवार को धमकी देने के लिए आए थे।
विस्तार
मलयालम की जानी मानी अभिनेत्री अर्थना बिनु अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पिता पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। अर्थना ने अपने पिता और अभिनेता विजय कुमार का उनके घर में घुसते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पिता घर में उनके परिवार को धमकी देने के लिए आए थे।
अर्थना ने लगाए पिता पर गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें अभिनेत्री के पिता विजय कुमार उनकी मां से तलाक लेने के बाद अलग रहते थे, लेकिन तलाक के बाद अक्सर वह घर में घुसकर पूरे परिवार को डराते और धमकाते थे। पूरे घर का माहौल बुरी तरह बिगड़ जाता था। अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि यह पहली बार नहीं था, जब उनके पिता ने ऐसी हरकत की है। अर्थना और उनका पूरा परिवार लंबे समय से यह शोषण झेल रहा है।
Mumtaz: महमूद की वजह से मुमताज को मिला था दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
वीडियो साझा कर किया सच का पर्दाफाश
वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अर्थना ने बताया कि उनके पिता ने जब पहली बार उनके परिवार को डराने की हिम्मत की थी, तभी उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी थी,लेकिन अब तक पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाई है। अर्थना ने बताया कि उसके माता-पिता अलग हो गए हैं और वह अपनी मां, बहन और दादी के साथ रह रही है।
Samantha: फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेंगी सामंथा रुथ प्रभु, जानें अभिनेत्री के फैसले के पीछे की वजह
अभिनेत्री को फिल्मों में काम न करने की दी धमकी
अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘आज वह फिर हमारे घर में घुस आए और चूंकि दरवाजा बंद था, इसलिए वह खिड़की से हमें धमकी दे रहे थे। जब मैंने मेरी बहन और दादी को जान से मारने की धमकी देते हुए सुना तो मैंने उनसे बात की। उन्होंने मुझे भी धमकी दी और कहा कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं अभिनय करना चाहती हूं तो मुझे उन फिल्मों में काम करना चाहिए, जिनमें वह चाहते हैं। उनके खिलाफ अदालत में एक मामला चल रहा है, उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।’