{"_id":"66d7312f01c059a86b093711","slug":"malayalam-actor-nivin-pauly-accused-on-serious-allegation-rape-case-registered-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nivin Pauly: मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर लगा गंभीर आरोप, बलात्कार का मामला दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nivin Pauly: मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर लगा गंभीर आरोप, बलात्कार का मामला दर्ज
Tue, 03 Sep 2024 09:25 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:25 PM IST
सार
मलयालम अभिनेता निविन पॉली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद एक और अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में कुल छह आरोपी हैं।
विज्ञापन
निविन पॉली
- फोटो : इंस्टाग्राम @nivinpaulyactor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद से मलयालम फिल्म उद्योग में खलबली मच गई है। कई दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। अब इस सूची में एक और अभिनेता का नाम शामिल हो चुका है। पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर मंगलवार को 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि निविन पॉली ने दुबई में एक साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था।
मामले में कुल छह आरोपी
ओन्नुकल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक महिला समेत छह आरोपी हैं। अधिकारी के मुताबिक पहली आरोपी महिला है और अभिनेता छठे आरोपी हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार, घटना एक साल पहले दुबई में हुई थी। हालांकि, उन्होंने आगे कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
Amar Kaushik Interview: बहराइच में मिली ‘भेड़िया 2’ की कहानी, जानिए कब रिलीज होने जा रही श्रद्धा की ‘स्त्री 3’
विज्ञापन
हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद नाम आया सामने
निविन पॉली का नाम भी उन अभिनेताओं और निर्देशकों में शामिल हो चुका है, जिनका नाम न्यायमूर्ति के हेमा समिति की रिपोर्ट के सामने आने के बाद महिला अभिनेताओं द्वारा यौन उत्पीड़न या बलात्कार के आरोप लगे हैं।
क्या है हेमा समिति रिपोर्ट?
साल 2017 में अभिनेत्री पर हमले के मामले और मलयालम सिनेमा उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा करने वाली इस रिपोर्ट के बाद केरल सरकार ने समिति का गठन किया था। रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई अभिनेताओं और निर्देशकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोप सामने आने के बाद, राज्य सरकार ने 25 अगस्त को उनकी जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल के गठन की घोषणा की।
Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है स्त्री 2, जानें 20वें दिन का कलेक्शन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन