फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Main Actor Nahin Hoon Teaser: Nawazuddin Siddiqui Chitrangada Satarupa Aditya Kripalani Movie Release Date

नवाजुद्दीन की 'मैं एक्टर नहीं हूं' का टीजर रिलीज; इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 30 Mar 2026 06:26 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 30 Mar 2026 06:26 PM IST
सार

Main Actor Nahin Hoon Teaser: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म इस साल मई में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Main Actor Nahin Hoon Teaser: Nawazuddin Siddiqui Chitrangada Satarupa Aditya Kripalani Movie Release Date
'मैं एक्टर नहीं हूं' टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आगामी फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सतरूपा भी मुख्य भूमिका में हैं। टीजर देखते हुए यह फिल्म किसी फिल्म से ज्यादा डॉक्यूमेंट्री जैसी लग रही है।

विज्ञापन

एक बैंकर के एक्टर बनने की कहानी
प्रोड्यूसर आदित्य कृपलानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म का टीजर रिलीज किया है। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'क्या कभी एक्टर बनने का सपना देखा है? 'मैं एक्टर नहीं हूं' फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सतरूपा लीड रोल में है। यह फिल्म एक ऐसे बैंकर की कहानी है, जो दो देशों-भारत और जर्मनी में रहते हुए एक एक्टर से एक्टिंग सीखता है। टीजर की एडिटिंग ऋषिकेश पेटवे ने की है।

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने अपडेट की अपनी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लिस्ट; रुक्मिणी वसंत को जगह दी या नहीं? जानिए

कब होगी रिलीज
फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी साझा की गई है। 'मैं एक्टर नहीं हूं' फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि नवाजुद्दीन एंजाइटी की थैरेपी के लिए साइकोलॉजिस्ट के पास जाते हैं। वहां, पता चलता है कि उन्हें एक्टिगं का शौक है। इसके बाद उनकी ट्रेनिंग शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने दिए सकारात्मक रिएक्शन
फिल्म के टीजर पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स को टीजर में बैकग्राउंड स्कोर और लोकेशन पसंद आ रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'उत्साहित हैं इस फिल्म के लिए। इंतजार है'। एक यूजर ने लिखा है, 'वाह, यह तो बहुत शानदार लग रहा है। इसके लिए उत्साहित हूं'। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य कृपलानी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed