फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maidaan Trailer Released Starring Ajay Devgn Priyamani Presents Boney Kapoor film see netizens reaction

Maidaan Trailer: 'दिल एक, समझ एक, सोच एक...', जन्मदिन पर जारी हुआ अजय की 'मैदान' का ट्रेलर, फैंस को मिला ट्रीट

Tue, 02 Apr 2024 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 Apr 2024 12:43 PM IST
सार

 अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म  भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की कहानी पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर मैदान की टक्कर 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगी।

विज्ञापन
Maidaan Trailer Released Starring Ajay Devgn Priyamani Presents Boney Kapoor film see netizens reaction
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म मैदान को देखने के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को अपने सब्र का फल जल्द ही मिलने वाला हैं, क्योंकि मैदान का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय ने आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- दिल एक, समाज एक,  सोच एक। देखिए एस. ए. रहीम और उनकी टीम इंडिया की अनकही कहानी। इसके साथ-साथ अजय ने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई। फिल्म 10 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



जारी हुआ मैदान का ट्रेलर
मैदान के फाइनल ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे फुटबॉल के खेल में इतिहास बनाने के लिए भारतीय टीम के कोच अब्दुल रहीम ने मुश्किलों का सामना किया था।  ट्रेलर की शुरुआत भी एक ऐसे ही डायलॉग से होती है, जो असंभव काम की ओर इशारा करता है। प्रियमणि कोच बने अजय देवगन से कहती है कि वैसे पूरे इंडिया में किसी को नहीं लगता है कि हम जीतेंगे  पर आपको लगता है। इसके बाद पूरे ट्रेलर में कोच और उनकी टीम संघर्ष और मेहनत करती दिखाई देती हैं। 

क्या है मैदान की कहानी
मैदान एक स्पोर्ट्स बायोग्राफी फिल्म है, जो भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम पर आधारित है। फिल्म में साल 1952 से 1962 के बीच की कहानी को दिखाया गया है। यह भारतीय फुटबॉल टीम का सुनहरा दौर था। इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। अजय देवगन के अलावा फिल्म में प्रियामणि और गजराव राव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणावा सेनगुप्ता और आकाश चावला ने किया है।

बड़े मियां छोटे मियां से होगी टक्कर
फिल्म के संवाद रितेश शाह ने लिखे है। संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गाने मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। मैदान 10 अप्रैल, 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। दर्शक अच्छे सिनेमैटिक अनुभव के लिए मैदान को आईमैक्स स्क्रीन पर भी देख सकते है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगी।

सैयद अब्दुल रहीम के बारे में
सैयद अब्दुल रहीम के बारे में बात की जाए तो वह इंडियन फुटबॉल टीम के कोच थे। उन्होंने फुटबॉल के इतिहास में वो गोल्डन पीरियड दिया है, जब लगातार इंडिया ने फुटबॉल के सभी मैच जीते थे। सैयद इंडिया फुटबॉल टीम के उस कोच में से एक रहे हैं, जिन्होंने भारत को गौरान्वित महसूस करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed