फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maidaan Trailer: Ajay Devgn Priyamani and Gajraj Rao sports drama Movie

Maidaan Trailer: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया टीजर, आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Thu, 07 Mar 2024 10:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Mar 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
Maidaan Trailer: Ajay Devgn Priyamani and Gajraj Rao sports drama Movie
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म का नया टीजर वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अमित शर्मा  ने संभाली है। 'मैदान' वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम युग पर आधारित है। दर्शक दिल थामकर इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर कितने बजे रिलीज होगा।

विज्ञापन

Rajeev Khandelwal: 'शोटाइम' अभिनेता राजीव खुद को नहीं मानते हैं स्टार, बोले- लोग जब आपके काम को याद रखें तब...
विज्ञापन


शानदार अंदाज में दिखे अजय देवगन
अजय देवगन इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। आज साझा किए वीडियो में अभिनेता का दमदार लुक नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने ट्रेलर जारी होने के समय का खुलासा किया है। फिल्म का ट्रेलर आज गुरुवार को तीन बजे जारी होगा। मालूम हो कि 'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



ईद पर होगी रिलीज
'मैदान' का निर्माण बोनी कपूर और जी स्टूडियोज कर रहे हैं। नए टीजर पर दर्शकों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। अजय देवगन की तारीफ में एक यूजर ने लिखा है, 'आप ऑलराउंडर हैं'।  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम बड़ी बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'देखकर लग रहा है कि ट्रेलर में कुछ बड़ा धमाका होने वाला है'। अजय देवगन की 'मैदान' लंबे वक्त से रिलीज के लिए अटकी हुई थी। इस फिल्म का एलान 2018 में किया गया था। करीब चार साल के इंतजार के बाद इस साल ईद पर यह फिल्म दस्तक देने वाली है।
Kriti-Pulkit: दिल्ली में करीबियों के बीच होगी कृति-पुलकित की शादी! इस दिन से शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन

कल होगी शैतान रिलीज
'मैदान' के अलावा अजय देवगन के पास फिल्म 'शैतान' भी है, जो रिलीज से महज एक दिन दूर है। 'शैतान' शुक्रवार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म शैतानी शक्तियों पर आधारित है। इसमें अजय देवगन के साथ आर.माधवन भी अहम भूमिका में हैं। माधवन 'शैतान' में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Shaitaan: अजय देवगन ने 'शैतान' के लिए छोड़ दी थी फैमिली हॉलीडे, फर्स्ट डे की ओपनिंग पर टिकी है निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed