फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Manjrekar Jaya Pradha Zarina Wahab Jai Hind Jai Sindh Directed by Indrajit Lankesh First Look Poster

Jai Hind Jai Sindh: महेश मांजरेकर- जया प्रदा की 'जय हिंद जय सिंध' का पहला पोस्टर रिलीज; कब दस्तक देगी फिल्म?

Tue, 30 Jun 2026 07:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jun 2026 07:40 PM IST
सार

Jai Hind Jai Sindh Poster: फिल्म 'जय हिंद जय सिंध' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें महेश मांजरेकर, जया प्रदा और जरीना वहाब अहम भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
Mahesh Manjrekar Jaya Pradha Zarina Wahab Jai Hind Jai Sindh Directed by Indrajit Lankesh First Look Poster
जय हिंद जय सिंध - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत-पाकिस्तान विभाजन पर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' आ रही है। इसके अलावा एक और फिल्म भी दस्तक देने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर आज मंगलवार को जारी हुआ है। नाम है- 'जय हिंद जय सिंध'।

विज्ञापन

पहले पोस्टर पर दिखी विभाजन की झलक
जय हिंद जय सिंध' भारत और पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशन की कमान इंद्रजीत लंकेश ने संभाली है। फिल्म में बंटवारे की त्रासदी के साथ ही लव स्टोरी भी है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। इसमें 1947 के विभाजन की एक झलक है। फिल्म इसी साल अक्तूबर में रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे भी अहम भूमिका में आएंगे नजर
इस फिल्म में विक्रम कोचर, उपासना सिंह, अमित बहल, छाया कदम और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अक्टूबर, 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, किस तारीख को रिलीज होगी? इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म 'जय हिंद जय सिंध' का निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सैमी नानवानी ने किया है।

विज्ञापन

वास्तविक अनुभवों से प्रेरित है कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी निर्माता सैमी ननवानी के जीवन के कुछ वास्तविक अनुभवों से प्रेरित है। फिल्म मुख्य रूप से सिंध की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसके जरिए देशभक्ति, प्यार और अपनी पहचान की लड़ाई को दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed