फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharashtra CM Eknath Shinde arrives to meet Salman Khan at his home

Salman Khan: सलमान खान के घर पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, अभिनेता से की मुलाकात

Tue, 16 Apr 2024 06:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 16 Apr 2024 06:43 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मिलने उनके आवास पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे। अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी के बाद सीएम ने उनका हाल जाना। सीएम ने सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde arrives to meet Salman Khan at his home
सलमान खान - फोटो : ANI

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज मंगलवार को उनके घर पहुंचे। सलमान खान के घर पहुंचकर सीएम एकनाथ शिंदे ने उनका हाल-चाल जाना। बता दें कि रविवार की सुबह करीब पांच बजे अभिनेता के घर के बाहर दो बदमाशों ने गोलीबारी की थी। फायरिंग के दौरान सलमान खान घर में ही मौजूद थे। गोलीबारी कर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए थे। अभिनेता के घर पर कथित तौर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 


 

 

Maharashtra CM Eknath Shinde arrives to meet Salman Khan at his home
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सीएम ने दिया आश्वासन

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अभिनेता और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। सीएम ने भरोसा दिलाया  कि सरकार उनके साथ है और कोई भी गैंग या आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी अराजकता नहीं फैला सकता।

Maharashtra CM Eknath Shinde arrives to meet Salman Khan at his home
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे

अभिनेता से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा, ‘मैंने सलमान खान से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। मामले की जानकारी मिलते ही, मैंने पुलिस टीम को इस पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह महाराष्ट्र है, यहां कोई गैंग नहीं बचा है। हम सभी गैंग और गुंडों को उखाड़ फेकेंगे यहां गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनपर सख्त कार्रवाई होगी।’



 

 

विज्ञापन

Maharashtra CM Eknath Shinde arrives to meet Salman Khan at his home
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान और परिवार को मिलेगी सुरक्षा

सीएम ने आगे कहा कि मैंने पुलिस आयुक्त को सलमान खान और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया है। अपने लोगों का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। पिछली सरकार में जो हुआ उस पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन हम उन सभी गिरोहों और गुंडों को उखाड़ फेंकेंगे जो राज्य के किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। 

Maharashtra CM Eknath Shinde arrives to meet Salman Khan at his home
सलमान खान - फोटो : PTI

गोलीबारी से पहले की थी रेकी

दबंग अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार (16 अप्रैल) को बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed