फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhampatty rangraj second marriage pics viral on social media and her wife announces pregnancy

Madhampatty Rangaraj: दो बच्चों के पिता एक्टर मधमपट्टी ने रचाई दूसरी शादी? पत्नी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

Sun, 27 Jul 2025 02:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 27 Jul 2025 02:55 PM IST
सार

Madhampatty Rangraj Relationship With Joy Crizildaa: लोकप्रिय शेफ से साउथ अभिनेता बने मधमपट्टी रंगराज इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही दावा किया जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है और वो पिता भी बनने वाले हैं।

विज्ञापन
Madhampatty rangraj second marriage pics viral on social media and her wife announces pregnancy
मधमपट्टी रंगराज और जॉय क्रिसिल्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मधमपट्टी रंगराज एक ऐसा नाम है, जो मशहूर शेफ होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। उन्हें 'मेहंदी सर्कस' में अभिनय के लिए पहचाना जाता है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने दो बच्चों के पिता होने के बावजूद दूसरी शादी कर ली है, जिसकी पुष्टि खुद उनकी दूसरी पत्नी और प्रसिद्ध डिजाइनर जॉय क्रिसिल्डा करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा उन्होंने बताया कि वह प्रेग्नेंट भी हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो काफी सवालिया-निशान खड़े कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सिर पर सिंदूर लगाते दिखे अभिनेता?
मधमपट्टी रंगराज और फैशन डिजाइनर जॉय क्रिसिल्डा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। जॉय क्रिसिल्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर बीते शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ऐसा लग रहा है कि मधमपट्टी रंगराज उन्हें सिंदूर लगाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अभिनेता साउथ के पारंपरिक ड्रेस में दिख रहे हैं और फैशन डिजाइनर लाल साड़ी के साथ बालों में गजरा लगाए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए जॉय ने कैप्शन दिया कि मिस्टर एंड मिसेज रंगराज। इस पोस्ट के आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई है और कहा जा रहा कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by J Joy (@joycrizildaa)

विज्ञापन
विज्ञापन


जॉय क्रिसिल्डा ने प्रेग्नेंसी का किया एलान
आज रविवार के दिन ही फैशन डिजाइनर जॉय क्रिसिल्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया है। इसमें मधमपट्टी रंगराज और जॉय क्रिसिल्डा एक साथ गले में माला पहने हुए दिख रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि ये तस्वीर शादी के बाद की है। इसके कैप्शन में फैशन डिजानर ने लिखा कि वह 6 महीने प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि दोनों ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 


View this post on Instagram

A post shared by J Joy (@joycrizildaa)



मधमपट्टी रंगराज की पत्नी वकील हैं
मधमपट्टी रंगराज की पहली शादी श्रुति से हुई थी, जो पेशे से वकील हैं। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। लेकिन अभिनेता की हालिया तस्वीरें कई सवाल पैदा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed