{"_id":"68341578142a52532206d961","slug":"maa-poster-released-kajol-eye-contact-with-devil-trailer-will-release-after-4-days-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maa: जारी हुआ 'मां' का पहला पोस्टर, शौतान से आंख मिलाती नजर आईं काजोल; तीन साल बाद सिनेमाघरों में लौटेंगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maa: जारी हुआ 'मां' का पहला पोस्टर, शौतान से आंख मिलाती नजर आईं काजोल; तीन साल बाद सिनेमाघरों में लौटेंगी
Mon, 26 May 2025 12:47 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 26 May 2025 12:47 PM IST
सार
Maa Poster Released: अभिनेत्री काजोल इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'मां' को लेकर उत्साहित हैं। काजोल ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म 'मां' का पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन
मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री काजोल इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'मां' को लेकर उत्साहित हैं। काजोल ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म 'मां' का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में काजोल और एक शैतान नजर आ रहा है। दोनों एक दूसरे को गुस्से से देख रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है 'रक्षक, भक्षक और मां'।
विज्ञापन
काजोल ने जारी किया पोस्टर
काजोल ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें जबरदस्त ऑडियो सुनाई दे रहा है। यह ऑडियो कॉफी जोशीला है। ऐसा लगता है काजोल शौतान से लड़ने को तैयार हैं। काजोल ने पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है 'रक्षक, भक्षक, मां। बचाने वाली। बर्बाद करने वाली। चार के दिन के बाद ट्रेलर आएगा।

यूजर को पसंद आ रहा पोस्टर
जैसे ही काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'मां' फिल्म का पोस्टर जारी किया वैसे ही इस पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे। कई यूजर्स ने पोस्टर को लाइक किया है और कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'यह फिल्म निश्चित रूप से घातक होगी!!' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'काजोल यहां राज करने के लिए आ रही हैं।'
यह खबर भी पढ़ें; Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने इस सीरीज में 24 साल बड़ी एक्ट्रेस से किया रोमांस, कहा- उन्होंने सहज महसूस कराया

इस दिन रिलीज होगी 'मां'
ख्याल रहे काजोल की फिल्म 'मां' हॉरर, सुपरनेचुरल ड्रामा है। काजोल इसमें लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक विशाल फुरिया हैं।
पिछले दिनों काजोल ने मीडिया को अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारी दी और कहा कि यह अब तक का उनका सबसे सशक्त किरदार है।
'मां' में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी।