फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lok Sabha Election 2024 Allu Arjun junior NTR and chiranjeevi cast their vote in hyderabad

Lok Sabha Election: अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी ने की वोटिंग, मतदान करने के लिए की लोगों से अपील

Mon, 13 May 2024 09:58 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 13 May 2024 09:58 AM IST
सार

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। इस दौरान अभिनेता अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Allu Arjun  junior NTR and chiranjeevi cast their vote in hyderabad
दक्षिण भारतीय अभिनेता पहुंचे वोटिंग करने - फोटो : ANI

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। सभी जिम्मेदारीपूर्वक अपना मतदान कर रहे हैं। मतदान को लेकर फिल्मी सितारे भी अपने प्रशंसकों में जागरूकता फैलाते रहते हैं। आज तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। इस दौरान दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर मतदान करने के लिए हैदराबाद के जुबली हिल्स पहुंचे।

विज्ञापन




अल्लू अर्जुन ने किया मतदान

‘पुष्पा 2’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन मतदान स्थल पर सफेद रंग की टी-शर्ट और काली जींस में देखे गए। अभिनेता ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सभी से वोट करने की अपील करते हुए कहा, ‘कृपया अपना वोट जरूर डालें, यह भारत के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आज का दिन अगले 5 वर्षों के जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में नहीं हूं, मैं निष्पक्ष हूं।’

विज्ञापन

 



Allu Arjun: अभिनय के बाद राजनीति में दमखम दिखाएंगे अल्लू अर्जुन? 'पुष्पा' अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

 

 


जूनियर एनटीआर भी पहुंचे मतदान करने

इस दौरान अभिनेता जूनियर एनटीआर को भी पोलिंग बूथ पर देखा गया। अभिनेता लाइन में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। ‘आरआरआर’ अभिनेता के साथ उनके परिवार वाले भी सोमवार की सुबह वोटिंग करने पहुंचे।  अभिनेता ने इस दौरान नीली शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था। मतदान करने के बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि नागरिक सक्रियता के साथ चुनाव में भाग ले। उन्होंने कहा, ‘हर किसी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। मुझे लगता है हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए हम एक अच्छा संदेश देंगे।’


 

 

 

पत्नी के साथ मेगा स्टार चिरंजीवी ने की वोटिंग

अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी भी मतदान स्थल पर अपनी पत्नी सुरेखा के साथ पहुंचे। वोट डालने के बाद अभिनेता ने एएनआई से बात की और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने वाला संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह अपने मताधिकार का उपयोग करें। कृपया आएं और अपनी शक्ति का उपयोग करें।’



इन अभिनेताओं ने भी किया मतदान
दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण ने मंगलगिरि में सुबह अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। वहीं नंदमुरारी बालकृष्णन ने भी मतदान करने के बाद लोगों से वोट डालने की अपील की। इस दौरान अपने मतदान का उपयोग करने के लिए मशहूर निर्देशक एसएस राजमौली भी मतदान स्थल पहुंचे। 
'गोरी मेम' ने 21 घंटे सहा लेबर पेन, बोलीं- हो गया था बुरा हाल

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed