{"_id":"66dc4f38e7fae34aef015914","slug":"laughter-chefs-rahul-vaidya-diagnosed-with-dengue-singer-shares-a-selfie-and-health-update-with-fans-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Vaidya: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सिंगर राहुल वैद्य को हुआ डेंगू, माथे पर पट्टी रख साझा की तस्वीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rahul Vaidya: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सिंगर राहुल वैद्य को हुआ डेंगू, माथे पर पट्टी रख साझा की तस्वीर
Sat, 07 Sep 2024 06:36 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:36 PM IST
सार
गायक राहुल वैद्य ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें डेंगू हो गया है। 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी भागीदारी के लिए मशहूर गायक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की है।
विज्ञापन
राहुल वैद्य
- फोटो : इंस्टाग्राम @rahulvaidyarkv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी अभिनेत्री दिशा परमार और राहुल वैद्य टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। इस कपल के बारे में जानने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं। राहुल वैद्य में अपनी गायकी के अलावा टेलीविजन शोज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सिंगर ने खुलासा किया कि उन्हें डेंगू हो गया और वह बुखार में तप रहे हैं।
राहुल वैद्य की बिगड़ी तबीयत
गायक राहुल वैद्य ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें डेंगू हो गया है। 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी भागीदारी के लिए मशहूर गायक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की, जिसमें उन्होंने 104 डिग्री के तेज बुखार से जूझते हुए एक सेल्फी पोस्ट की। बाद में उन्होंने एक और अपडेट शेयर किया, जिसका कैप्शन था, "डेंगू!"। सिंगर इस खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हो गए हैं और उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इस साल त्योहार नहीं मना पाए राहुल
राहुल वैद्य के लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी खास रहता है। सिंगर इस त्योहार को काफी उत्साहित होकर मनाते हैं। हालांकि, अपनी बीमारी के कारण उन्हें त्योहार को सेलिब्रेट करने के प्लान को रद्द करना पड़ा। बता दें कि हर साल सिंगर पांच दिनों के लिए गणपति जी को स्थापित करते हैं और फिर धूमधाम से विसर्जन भी करते हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार सिंगर के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
बेटी का हुआ था जन्म
बता दें कि पिछले साल, यह त्योहार उनके और उनकी पत्नी दिशा परमार के लिए और भी यादगार बन गया, क्योंकि उन्होंने गणेश चतुर्थी पर अपनी पहली संतान बेटी नव्या का स्वागत किया। राहुल ने साझा किया था कि इस शुभ दिन पर वह अपनी बेटी को आशीर्वाद के रूप में लक्ष्मी जी को घर लाए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन