फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   latest update on Mammootty new film with Gautham Vasudev Menon Samantha Ruth Prabhu may be seen in film

Mammootty: ममूटी ने कभी विज्ञापन में किया था इस अभिनेत्री के साथ काम, अब फिल्म में आ सकते हैं नजर

Thu, 13 Jun 2024 08:32 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 08:32 AM IST
सार

ममूटी जल्द ही निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन की फिल्म में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें एक बड़ी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री को लिया जा सकता है।

विज्ञापन
latest update on Mammootty new film with Gautham Vasudev Menon Samantha Ruth Prabhu may be seen in film
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता ममूटी के प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों पर टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। ममूटी ने इस साल अपनी फिल्म 'ब्रमायुगम' से बड़े परदे पर जलवा बिखेरा था। टिकट खिड़की पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, उनकी पिछली फिल्म 'टर्बो' पर हिट का ठप्पा लग चुका है। अब उनकी एक और नई फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इसमें एक बड़ी अभिनेत्री भी काम करती हुई दिख सकती है।

विज्ञापन


Kangana Ranaut: 'राजनीति की तुलना में अभिनय आसान...,' सांसद बनीं कंगना रणौत ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन


इस अभिनेत्री के साथ कर सकते हैं काम!
तेलुगु 123 वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों तेजी से इस बात की चर्चा चल रही है कि ममूटी निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। चर्चा केवल इतनी ही नहीं है, बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ममूटी के साथ सामंथा रूथ प्रभु को भी लिया जा सकता है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kalki 2898 AD: नॉर्थ अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा शुरू, प्री-बुकिंग में तोड़ा 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

15 जून से शुरू हो सकती है शूटिंग
फिल्म की शूटिंग को लेकर भी चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 15 जून से चेन्नई में शुरू हो जाएगी और ममूटी 20 जून से काम शुरू करेंगे। फिल्म का निर्माण ममूटी कम्पानी द्वारा किया जाएगा। मालूम हो कि ममूटी और सामंथा इससे पहले एक साथ एक विज्ञापन में काम कर चुके हैं। ममूटी की आने वाली फिल्मों में 'कडुगन्नावा ओरु यात्रा' और 'बाजूका' शामिल हैं। सामंथा की बात करें तो वो जल्द ही वरुण धवन के साथ अमेरिकन सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन राज और डीके ने किया है।

Real Life Couples: फिल्मों में एक साथ धमाल मचा चुके हैं असल जिंदगी के ये कपल, लिस्ट में शंहशाह भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed