फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kung Fu Panda 4 Sets Peacock Premiere Date on american ott platform

Kung Fu Panda 4: 'कुंग फू पांडा 4' के ओटीटी प्रीमियर की तारीख तय, भारत में यहां देख सकेंगे

Fri, 07 Jun 2024 12:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 07 Jun 2024 12:26 AM IST
सार

ड्रीमवर्क्स एनिमेशन की बेहद लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की नई किस्त 'कुंग फू पांडा 4' का जल्द ही ओटीटी प्रीमियर होगा। जानिए किस तारीख, किस दिन और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Kung Fu Panda 4 Sets Peacock Premiere Date on american ott platform
'कुंग फू पांडा 4' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 540 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली, 'कुंग फू पांडा 4' दुनिया के सबसे पसंदीदा एनिमेटेड फिल्म है। इसमें कुंग फू मास्टर पांडा पो यानी जैक ब्लैक की कहानी को दिखाया गया है। हम सभी का दुलारा, हमारा दिलेर फाइटर पो अब ओटीटी पर आने वाला है। साल 2008 में कुंग फू पांडा शुरू हुई थी। फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। 8 साल के इंतजार के बाद 2024 में 8 March 2024 को रिलीज हुई थी। पीकॉक ओटीटी की सामग्री भारत में जियो सिनेमा पर उपलब्ध है-
विज्ञापन


कब और कहां होगी रिलीज
अमेरिकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पीकॉक ने गुरुवार सुबह घोषणा की है कि एनिमेटेड फिल्म 'कुंग फू पांडा 4' को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इससे पहले मूल 'कुंग फू पांडा' इस महीने की शुरूआत में 6 जून को अमेरिकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पीकॉक पर लॉन्च किया जा चुका है, जबकि 'कुंग फू पांडा 3' को 26 जून 2024 को पीकॉक पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। 'कुंग फू पांडा 4' की 21 जून को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


कहानी
इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। ड्रैगन योद्धा के रूप में कार्यभार संभालने के लिए एक नया नायक की तलाश होती है, ताकि वह एक आध्यात्मिक नेता के रूप में अपने भाग्य को पूरा कर सके। इसलिए 'पो' एक आखिरी कठीन मिशन अपने हाथ में लेने का फैसला करता है। वह जेन (अक्वाफिना) नामक एक तेज-तर्रार चोर, एक चालाक लोमड़ी के साथ मिलकर उन खलनायकों के हाल ही में देखे जाने के बारे में सच्चाई का पता लगाने के लिए अपनी खुद की एक टीम बनाता है, जिन्हें उसने अतीत में हराया था। यह एक ऐसा सफर है, जिसमें दोनों की परीक्षा बराबर स्तर पर होती है। इस दौरान उन्हें एक दुष्ट, शक्तिशाली जादूगरनी, द गिरगिट (वायोला डेविस) की आवश्यकता होती है, जो उन्हें एक साथ सबको लाने का काम करती है। वह 'पो' को याद दिलाती है कि नायकों को सबसे अंजान स्थानों पर आसानी से पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एनिमेडेट फिल्म का निर्देशन माइक मिशेल ने किया है। स्टेफनी मा स्टाइन सह निर्देशक हैं। जोनाथन एबेल और ग्लेन बर्गर और डैरेन लेमके ने इसकी पटकथा लिखी है। रेबेका हंटले ने ईपी मिशेल के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। बता दें कि 'कुंग फू पांडा' फ्रेंचाइजी के चार अध्यायों ने वैश्विक स्तर पर कुल मिलाकर 2 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।
Web Series OTT: थ्रिलर, सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर ओटीटी पर मौजूद हैं ये धमाकेदार वेब सीरीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed