फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal Khemu tells 12 years ago same incident happen like saif ali khan attack

Kunal Khemu: सैफ पर हमले से पहले सोहा के फ्लैट पर हुई सेंधमारी, कुनाल खेमू ने बताई दास्तान

Sat, 22 Feb 2025 02:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Feb 2025 02:47 PM IST
सार

Kunal Khemu: अभिनेता कुनाल खेमू ने बताया है कि 12 साल पहले कैसे सोहा अली खान के घर पर सेंधमारी हुई थी। उन्होंने बताया कि अपने आपको महफूज करने के लिए मुंबई के लोगों को क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Kunal Khemu tells 12 years ago same incident happen like saif ali khan attack
सोहा कुनाल - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi

विस्तार

इसी साल जनवरी में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में हमला हुआ था। कुनाल खेमू ने हाल ही में सैफ पर हुए हमले के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि 12 साल पहले भी इसी तरह का मामला हुआ था। उन्होंने बताया कि इन हमलों से उन्होंने क्या सीखा।
विज्ञापन
Trending Videos

सैफ पर हुआ था हमला
मोहम्मद सैफुल इस्लाम नाम के एक शख्स ने पिछले महीने सैफ अली खान पर हमला किया था। सैफुल सैफ अली खान के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। जब वह पकड़ा गया, तो उसने सैफ पर हमला कर दिया। हमले में सैफ अली खान बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यह खबर भी पढ़ें: Poonam Pandey Controversy: झूठी मौत से लेकर कपड़े उतारने तक... इन विवादों से घिर चुकी हैं पूनम पांडे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kunal Khemu tells 12 years ago same incident happen like saif ali khan attack
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा के घर पर हुई सेंधमारी
कुनाल ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि 12 साल पहले भी वह इसी तरह के मामले से गुजर चुके हैं। उन्होंने बताया 'बदिकस्मती से, 12 साल पहले मैं इसी तरह की हालत में था। एक शख्स सोहा के घर में सेंधमारी की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह नाकाम रहा। आखिरकार उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। कुनाल खेमू ने इस मामले के बारे में बताया कि सोहा के घर पर था। हम दोनों सो रहे थे, तभी हमने एक अजीब से आवाज सुनी। मैं वक्त पर जगा और देखने लगा कि आखिर क्या मामला है। इतने में चोर भागने की कोशिश करने लगा। जब भागने लगा तो उसका बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद कुनाल सीढ़ियों से उतरे और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: सिंगर हनी सिंह कान्सर्ट को लेकर मुंबई साइबर सेल ने दिखाई सख्ती, भेजा कारण बताओ नोटिस
 
विज्ञापन

रहने के लिहाज से सेफ है मुंबई
कुनाल ने बताया कि मुंबई में बहुत सारे अपराध होते रहते हैं। उन्होंने इसे भी एक अपराध बताया। उनके मुताबिक इसका मतलब ये नहीं है कि मुंबई सेफ नहीं है। उन्होंने बताया कि यह एक या दो मामले हैं, जो होते रहते हैं। हमें होशियार रहना चाहिए। आप ये नहीं कह सकते हैं कि शहर बहुत सेफ है। आप जेवर पहन कर सड़क पर जो जाएं और सोचें कि कुछ नहीं होगा। ऐसा नहीं होता। 

अपने आपको महफूज रखने के करें उपाय
कुनाल ने कहा कि इसलिए हमें अपने आपको और अपने परिवार की रक्षा करनी होगी। इस तरह के मामले होते रहेंगे। लेकिन क्या मैं ये कह रहा हूं कि शहर सेफ नहीं है? नहीं मैं ये नहीं कह रहा हूं। मेरे हिसाब से मुंबई अभी भी रहने के लिहाज से बहुत सेफ है। उन्होंने कहा कि अपने आपको महफूज रखने के लिए तरीके अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed