फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kumar Mangat Panorama Studios to release Sudhanshu Rai Puneet Sharma Sci fi Supernatural Thriller Movie Baida

Baida: कुमार मंगत की कंपनी रिलीज करेगी सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘बैदा’, यूपी के गोरखपुर में हुई शूटिंग

Sun, 16 Feb 2025 12:22 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Feb 2025 12:22 PM IST
सार

Baida: फिल्म ‘बैदा’ एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और दिल्ली के आस-पास शूट किया गया है। पहले से ही अपने आकर्षक दृश्यों और दिलचस्प कथानक के लिए दर्शकों की प्रशंसा पा रही फिल्म ‘बैदा’ को ‘कंतारा’ फेम प्रतीक शेट्टी ने संपादित किया है। 

विज्ञापन
Kumar Mangat Panorama Studios to release Sudhanshu Rai Puneet Sharma Sci fi Supernatural Thriller Movie Baida
'बैदा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म ‘बैदा’ का टीजर रिलीज हुए अभी चार दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और इसे 19 लाख लोगों ने अकेले यूट्यूब पर देख लिया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स जैसे सोशल मीडिया की तो इसमें गिनती भी नहीं है और ये तब जब फिल्म में एक भी नामचीन चेहरा शामिल नहीं है। अभिनेता अजय देवगन का कारोबार संभालने वाले निर्माता कुमार मंगत की कंपनी पैनोरमा स्टूडियो ने ये टीजर अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है और उनकी कंपनी से ही रिलीज होने जा रही ये फिल्म इस सीजन की सबसे चौंकाने वाली फिल्म भी मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Kumar Mangat Panorama Studios to release Sudhanshu Rai Puneet Sharma Sci fi Supernatural Thriller Movie Baida
'बैदा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साइंस-फिक्शन और प्राचीन भारतीय मान्यताओं के मिश्रण से तैयार फिल्म ‘बैदा’ उस हॉरर श्रेणी की फिल्म मानी जा रही है, जिसकी लीक ‘तुम्बाड’ जैसी फिल्मों ने बनाई है। ‘तुम्बाड’ वाले सोहम शाह की अगली फिल्म ‘क्रेजी’ का ट्रेलर सोमवार को आने वाला है और उसके पहले एकाएक लोगों की दिलचस्पी फिल्म ‘बैदा’ के टीजर में बढ गई है। इसकी एक बड़ी वजह कुमार मंगल की कंपनी का फिल्म के वितरण से जुड़ना है। फिल्म के 1 मिनट 42 सेकेंड लंबे टीजर में, फिल्म ‘बैदा’ के मुख्य नायक, लेखक और अभिनेता सुधांशु राय को एक मायावी अंधेरी दुनिया में फंसते और एक शैतानी शक्ति का मुकाबला करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kumar Mangat Panorama Studios to release Sudhanshu Rai Puneet Sharma Sci fi Supernatural Thriller Movie Baida
'बैदा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के निर्देशक पुनीत शर्मा इस बारे में पूछे जाने पर बताते हैं, 'फिल्म ‘बैदा’ एक दिलचस्प और आकर्षक कहानी का मिश्रण है, जिसमें शक्तिशाली किरदार हैं जो सिने दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ेंगे। भारतीय फिल्म दर्शक बड़े पर्दे पर आश्चर्यचकित होने की लालसा रखते हैं, और हम आश्वस्त करते हैं कि फिल्म ‘बैदा’ एक ऐसी रोलर कोस्टर साबित होगी जिसे वे लंबे समय से तलाश रहे हैं।' ये फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

Kumar Mangat Panorama Studios to release Sudhanshu Rai Puneet Sharma Sci fi Supernatural Thriller Movie Baida
'बैदा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बैदा’ एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और दिल्ली के आस-पास शूट किया गया है। पहले से ही अपने आकर्षक दृश्यों और दिलचस्प कथानक के लिए दर्शकों की प्रशंसा पा रही फिल्म ‘बैदा’ को ‘कंतारा’ फेम प्रतीक शेट्टी ने संपादित किया है। इसके कलाकारों में सुधांशु राय के साथ शोभित सुजय, मनीषा राय, हितेन तेजवानी, तरूण खन्ना, अखलाक अहमद आजाद और सौरभ राज जैन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed