फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kriti sanon share update on Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya sequel says script being written shahid excited

TBMAUJ: जल्द बनेगा 'तेरी बातों में उलझा जिया' का सीक्वल, कृति सेनन ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर साझा किया अपडेट

Mon, 12 Aug 2024 05:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 12 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में 'तेरी बातों में उलझा जिया' के सीक्वल के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया।

विज्ञापन
kriti sanon share update on Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya sequel says script being written shahid excited
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : इंस्टाग्राम: @kritisanon

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले उन्होंने इस साल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अभिनय किया था, जिसमें उन्होंने एक रोबोट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक इंसान और रोबोट के बीच की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। हालांकि, फिल्म का अंत एक ऐसे मोड़ पर हुआ, जहां इसके दूसरे भाग की संभावना बनी रही। वहीं, अब ऐसा लगता है कि फिल्म का सीक्वल दर्शकों को देखने के लिए मिल सकता है। दरअसल, कृति ने हाल ही में 'तेरी बातों में उलझा जिया' के सीक्वल पर अपडेट साझा करते हुए बताया है कि वे और शाहिद दोनों इसके लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन

सीक्वल पर चल रहा काम
हाल ही में कृति सेनन ने 'तेरी बातों में उलझा जिया' के बाद शाहिद कपूर के साथ फिर से काम करने को लेकर बात की। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि 'तेरी बातों में उलझा जिया' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिल्म का सीक्वल अभी लिखा जा रहा है। वे और शाहिद इसके जल्द ही बनने वाले सीक्वल के लिए काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद के साथ अच्छी है कृति जोड़ी
इसके साथ ही कृति सेनन ने 'तेरी बातों में उलझा जिया' में शाहिद कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शायद के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात थी और अब उनका मानना है कि उन दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहतरीन थी। कृति का कहना है कि शाहिद उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री अच्छी लगती है। ऐसा नहीं लगता कि उनकी जोड़ी को जबरदस्ती बनाया गया है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कलाकार
इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर ने एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन ने रोबोट शिफ्रा (सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन) का किरदार निभाया है। शाहिद को कृति से प्यार हो जाता है। यह एक रोबोट और इंसान की प्यार भरी कहानी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र जैसे अभिनेताओं ने अहम रोल निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed