Kriti Sanon: कृति सेनन के साथ सेट पर नहीं जाती उनकी मां, बेटी के लिए इस बात का लगा रहता है डर
कृति सेनन की मां गीता सेनन अपनी बेटी की फिल्मों की शूटिंग पर नहीं जाती हैं। एक साक्षात्कार में कृति ने इसका कारण बताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कृति सेनन ने बीते कल यानी 27 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। कृति अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो पिछली बार 'क्रू' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ करीना कपूर और तब्बू ने भी काम किया था। कृति से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि जब उनकी फिल्मों की शूटिंग चल रही होती हैं तो उनकी मां कभी भी सेट पर नहीं जाती।
कृति सेनन ने पिछले साल इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि उनकी मां गीता सेनन कभी उनकी फिल्मों की शूटिंग पर नहीं आएंगी। इसकी वजह बताते हुए कृति ने कहा था कि मां को लगता है कि मैं नर्वस हो जाऊंगी।
कृति ने बताया था कि जब वो पहली बार आईफा पुरस्कार के लिए जा रही थीं तो उन्होंने अपने माता-पिता को वहां जाने के लिए मजबूर किया था। मां-बेटी सिंगापुर पहुंच चुकी थीं, लेकिन मां पुरस्कार समारोह में जाने के लिए तैयार ही नहीं थी। कृति ने बताया कि उनकी मां उनसे कह रही थी कि तू चले जा। मैं वहां नहीं आ रही हूं। कृति ने इसका कारण पूछा तो मां ने जवाब दिया कि उन्हें इस बात का डर लगता है कि अगर तुझे देखूंगी तो तू गिर जाएंगी। हालांकि, बाद में वो जाने के लिए राजी हो गई थी।
Bigg Boss OTT 3: कपूर परिवार का यह सदस्य है रोस्ट करने में माहिर, जान्हवी ने चाचा अनिल संग खोले कई राज
कृति सेनन की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'दो पत्ती' फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसमें दिग्गज अभिनेत्री काजोल भी अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स द्वारा किया गया है, जो कृति सेनन की ही प्रोडक्शन कंपनी है और 'दो पत्ती' बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म है। यह एक थ्रिलर फिल्म है।
Jagdish Raj: अभिनेता जगदीश राज की है आज 11वीं पुण्यतिथि, हासिल है पुलिस इंस्पेक्टर बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड