{"_id":"6a08afd1407d43eb840fecb5","slug":"krishnavataram-part-1-and-raja-shivaji-box-office-collection-on-saturday-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: वीकएंड पर फिर चमकी 'कृष्णावतारम', जानें 'राजा शिवाजी' ने 16वें दिन कितना किया कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: वीकएंड पर फिर चमकी 'कृष्णावतारम', जानें 'राजा शिवाजी' ने 16वें दिन कितना किया कलेक्शन
Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
सार
Box Office Collection: नई रिलीज हुई फिल्मों के बीच 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। आज दोनों फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला है। जानिए दोनों फिल्मों का शनिवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में हाल ही में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि नई फिल्मों के बीच कुछ पुरानी फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हैं। इन फिल्मों में 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' और 'राजा शिवाजी' शामिल हैं। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'कृष्णावतारम' का कलेक्शन
फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज का आज 10वां दिन है। आज इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल शुक्रवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 17.02 करोड़ रुपये हो गया है। बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच यह फिल्म ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है।

मुश्किल में अनुराग कश्यप! फिल्ममेकर के खिलाफ सूरत कोर्ट ने दिया आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'राजा शिवाजी' का कलेक्शन
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज का आज 16वां दिन है। आज इसे बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। आज खबर लिखे जाने तक इसकी कमाई 2.70 करोड़ रुपये हुई है। कल शुक्रवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 81.10 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म मराठी और हिंदी में रिलीज हुई थी।

पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
किन फिल्मों से है चुनौती?
'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज हुई फिल्मों 'पति पत्नी और वो दो' और 'आखिरी सवाल' से चुनौती मिल रही है। 'पति पत्नी और वो दो' ने आज 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'आखिरी सवाल' ने आज 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इन फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में 'करुप्पु' और 'भूत बंगला' लगी हुई हैं।

कृष्णावतारम, राजा शिवाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' के बारे में
फिल्म 'कृष्णावतारम' भगवान कृष्ण पर आधारित है। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं। भगवान श्रीकृष्ण का मुख्य किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने अदा किया है। वहीं, राधा का किरदार सुष्मिता भट्ट ने निभाया है।
फिल्म 'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर जवानी तक के सफर को दिखाया गया है। इसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे कलाकार हैं।