Khalid Ka Shivaji: कान फिल्म फेस्टिवल में ‘खालिद का शिवाजी’ को लगा झटका, महाराष्ट्र सरकार ने की कार्रवाई
Maharashtra On Khalid Ka Shivaji: मराठी फिल्म ‘खालिद का शिवाजी’ रिलीज से पहले मुश्किलों में घिरी हुई है। अब फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में बड़ा झटका लगा है।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मराठी फिल्म ‘खालिद का शिवाजी’ को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में गलत दिखाने और झूठ फैलाने के आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म को लेकर मिली शिकायतों पर एक्शन लिया है। साथ ही इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने की सूची से भी बाहर कर दिया जाएगा। यानी अब ‘खालिद का शिवाजी’ कान फिल्म फेस्टिवल में नहीं दिखाई जाएगी। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इस बारे में जानकारी दी।
सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने दी जानकारी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘खालिद के शिवाजी’ पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि राज्य सरकार ने मराठी फिल्म ‘खालिद का शिवाजी’ के झूठ फैलाने और जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायतें मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और इसके सेंसर प्रमाणन की दोबारा जांच की मांग की। साथ ही मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को कथित रूप से विकृत करने के आरोप में दक्षिणपंथी समूहों के विरोध का सामना कर रही इस फिल्म को कान फिल्म महोत्सव की सूची से भी हटा दिया जाएगा।
कान में फिल्म को लगा झटका
मंत्री ने कहा कि सरकार ने 'खालिद का शिवाजी' के बारे में शिकायतें मिलने पर तुरंत कार्रवाई की, जो गलत सूचना फैलाती है और भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। हमने शिवभक्तों और समाज के साथ तालमेल बिठाते हुए यह कदम उठाया है। इस साल मई में कान फिल्म महोत्सव में फिल्म के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी उन लोगों की है जिन्होंने फिल्म को महोत्सव में प्रदर्शित करने की सिफारिश की थी। अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने निर्माता और निर्देशक को तलब किया है, जिसने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक विशेषज्ञ समिति ने फिल्म को कान महोत्सव में भेजने की सिफारिश की थी, लेकिन बाद में यह सिफारिश वापस ले ली गई। हम फिल्म को कान महोत्सव की चयन सूची से हटा देंगे और इस संबंध में एक ईमेल भेज दिया है।
यह खबर भी पढ़ेंः Khalid Ka Shivaji: दोबारा हो ‘खालिद का शिवाजी’ के सेंसर सर्टिफिकेट की जांच, महाराष्ट्र सरकार की केंद्र से मांग
महाराष्ट्र की संस्कृति सचिव ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखा था पत्र
इससे पहले 6 अगस्त को महाराष्ट्र की संस्कृति सचिव किरण कुलकर्णी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को एक पत्र भेजा था जिसमें उनसे सीबीएफसी को फिल्म को जारी किए गए क्लियरेंस सर्टिफिकेट की दोबारा जांच करने और उनके अनुरोध पर निर्णय होने तक इसकी रिलीज रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। पत्र में कहा गया कि 8 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म के रिलीज होने से कानून व्यवस्था में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।