फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kesari 2 Comparison with kesari 5 reasons of film underperforming at box office

Kesari 2: क्यों 'केसरी' जितनी सफल नहीं हुई ‘केसरी 2’? पहले चार दिन की कमाई में बड़ा फर्क, यहां जाने पांच कारण

Mon, 21 Apr 2025 08:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 08:03 PM IST
सार

Kesari 2 Vs Kesari Box Office Performance: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। जबकि, इसकी पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। जानते हैं फिल्म के औसत प्रदर्शन का क्या कारण है?

विज्ञापन
Kesari 2 Comparison with kesari 5 reasons of film underperforming at box office
'केसरी' के मुकाबले क्यों कमजोर पड़ी 'केसरी 2' - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ की दूसरी किस्त ‘केसरी 2’ ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी बयां करती है। यह सी शंकरन नायर की ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़े गए मुकदमे को दिखाती है।
विज्ञापन

‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी’ की तरह प्रदर्शन करने में विफल होती दिख रही है। जहां केसरी ने पहले वीकएंड तक बॉक्स ऑफिस से 78.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘केसरी 2’ ने पहला वीकएंड आते-आते महज 30.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक ही फ्रेंचाइज की फिल्म की कमाई में इतना बड़ा अंतर सोचने पर मजबूर कर देता है कि इसके पीछे की वजह क्या है? जबकि, कुछ फ्रेंचाइज की फिल्मों के दूसरे भाग ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड प्रदर्शन भी किया है। खैर, जानते हैं कि आखिर ‘केसरी 2’ किन कारणों की वजह से ‘केसरी’ जितनी कमाई नहीं कर पाई है…
विज्ञापन

Kesari 2 Comparison with kesari 5 reasons of film underperforming at box office
केसरी 2 - फोटो : एक्स
एक्शन सीक्वेंस
‘केसरी’ और ‘केसरी 2’ में जो सबसे बड़ा फर्क है वह है एक्शन सीक्वेंस का। जहां, ‘केसरी’ एक्शन और वॉर सीन से भरी पड़ी है। वहीं, ‘केसरी 2’ में ऐसा कोई सीन नहीं है। एक कोर्टरूम ड्रामा, जो बिल्कुल धीमी और स्थिर गति से चलता है। बीते कुछ वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में ज्यादातर संख्या एक्शन सीक्वेंस वाली फिल्मों की रही है।

Kesari 2 Comparison with kesari 5 reasons of film underperforming at box office
केसरी 2 - फोटो : एक्स
कॉमेडी
फिल्म कोई भी हो उसमें अगर हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लग जाए तो दर्शकों के लिए उसका स्वाद बदल जाता है। इससे एक फायदा यह भी होता है कि फिल्म का भारीपन थोड़े समय के लिए कम हो जाता है और दर्शकों को बोरियत महसूस नहीं होती। ‘केसरी’ में यह सारी चीजें थीं। फिल्म में अक्षय कुमार की कई सारी पंचलाइन ऐसी थीं, जिन पर थिएटर में खड़े होकर दर्शक ताली और सीटी मार सकते थे। वहीं केसरी 2 में इस तरह के सवांद और पंच लाइन की कमी रही।
विज्ञापन

Kesari 2 Comparison with kesari 5 reasons of film underperforming at box office
केसरी 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
डायलॉग
डायलॉग के मामले में भी ‘केसरी 2’ कमजोर पड़ी है। फिल्म ‘केसरी’ में, ‘आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी’ से लेकर ‘चल झूठे…’ जैसे डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं। ‘केसरी 2’ में ऐसे डायलॉग ना के बराबर है।

Kesari 2 Comparison with kesari 5 reasons of film underperforming at box office
केसरी 2 - फोटो : एक्स
गाने
किसी भी फिल्म में गानों का अहम रोल होता है। संगीत फिल्म को दर्शकों से इमोशनली जोड़ता है। कभी-कभी कुछ फिल्में अपने गानों की वजह से ही यादगार बन जाती हैं। बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों के ढेर सारे उदाहरण मौजूद हैं। ‘केसरी’ में बहुत ही शानदार और इमोशनल गाने थे। ‘तेरी मिट्टी’, ‘वे माही’ जैसे गीत आज भी लोग गुनगुनाते हैं। ‘केसरी 2’ में ऐसा कोई गीत है ही नहीं। ‘ओ शेरा’ को लोग पहले ही सुन चुके हैं।

Kesari 2 Comparison with kesari 5 reasons of film underperforming at box office
केसरी 2 - फोटो : एक्स
एडिटिंग
‘केसरी 2’ एडिटिंग के स्तर पर भी कमजोर पड़ती है। शुरू के 10 मिनट के बाद के सीन में आपको एक जंप और उलझन महसूस होगी। ऐसी फिल्मों में दर्शक उलझन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते। फिल्म के कई सीन्स में आपको यह दिक्कत देखने को मिलेगी। जबकि, ‘केसरी’ की एडिटिंग में कोई खामी नहीं थी।

'केसरी 2' के बजट की बात करें तो कहा जा रहा है कि फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। 'केसरी 2' में अक्षय कुमार, आर माधवन, अनन्या पांडे, रेजिना कसांड्रा, अमित सियाल, मसाबा गुप्ता, कृष राव, सायमन पैसली डे और एलेक्स ओ नील जैसे कलाकार शामिल हैं। अमृतपाल सिंह बिंद्रा, करण सिंह त्यागी और सुमित सक्सेना ने मिलकर इसे लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed