फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KC Bokadia refuses to remove Jai Shri Ram Phrase from the Teesri Begum film Reaches Bombay High Court

Teesri Begum: फिल्म से 'जय श्री राम' हटाने का आदेश मानने से केसी बोकाडिया का इंकार, खटखटाया हाइकोर्ट का दरवाजा

Tue, 02 Apr 2024 01:15 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 01:15 AM IST
सार

केसी बोकाडिया के अनुसार, 'सेंसर बोर्ड की रिवीजन कमेटी ने 14 सीन पर कट्स या बदलाव के साथ वयस्कों के लिए सर्टिफिकेट देने की बात कही थी, जिसके बाद सोमवार को बोकाडिया ने मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
KC Bokadia refuses to remove Jai Shri Ram Phrase from the Teesri Begum film Reaches Bombay High Court
तीसरी बेगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता और निर्देशक केसी बोकाडिया इन दिनों अपनी फिल्म 'तीसरी बेगम' को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल केसी बोकाडिया ने अपनी इस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद सेंसर बोर्ड की एक्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म देखने के बाद इसे सेंसर सर्टिफिकेट देने से इन्कार कर दिया। अब खबरें सामने आ रही है कि केसी बोकाडिया ने इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 अप्रैल को केसी बोकाडिया इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे हैं। दरअसल, सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट देने से इंकार के बाद एक्जामिनिंग कमेटी ने केसी बोकाडिया को यह फिल्म रिवीजन कमेटी के पास ले जाने को कहा। केसी बोकाडिया के अनुसार, रिवीजन कमेटी के पास फिल्म पहुंचने के बाद ने कमेटी ने वयस्कों के लिए सर्टिफिकेट देने की बात के साथ 14 सीन पर कट्स या बदलाव करने को कहा, जिनमें से 'जय श्री राम' वाले एक सीन को भी हटाने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुझाए मानने से इंकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसी बोकाड़िया ने सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट्स को मानने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने यह बात सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी बताई और कहा, 'मैंने पिछले 40 सालों में 60 फिल्में बनाई हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड ने कभी किसी को इस तरह परेशान नहीं किया। अगर मेरी फिल्म को रिलीज करने की अनुमति नहीं दी गई तो मैं इसके खिलाफ हाई कोर्ट जाऊंगा।'

Films Emotional Scenes: बेहद भावुक हैं इन फिल्मों के आखिरी सीन, देखकर छलक पड़ी थीं दर्शकों की आंखें

विज्ञापन

बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा मामला
अब खबर आ रही है कि बोकाडिया इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे हैं, जहां फिल्म से 'जय श्री राम' के वाक्यांश को हटाने के सीबीएफसी के फैसले को उन्होंने चुनौती दी है। बोकाडिया का कहना है कि वे चाहते हैं कि फिल्म सुचारू रूप से रिलीज हो और बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचे।

Ang Lee: ब्रूस ली के बॉयोपिक पर आंग ली ने दिया बड़ा अपडेट, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने बताया कब बनेगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed