फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KBC 16 Amitabh bachchan recently Opens up on their Parents Intercaste Marriage and call him half sikh

KBC 16: अमिताभ बच्चन ने खुद को बताया 'आधा सिख', माता-पिता की इंटरकास्ट मैरिज पर की खुलकर बात

Thu, 03 Oct 2024 12:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Oct 2024 12:08 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने माता-पिता की इंटरकास्ट शादी पर खुलकर बात की है। यही नहीं, अभिनेता ने खुद को आधा सिख भी बताया है। आइए जानते हैं कि बिग बी ने क्या कहा है।

विज्ञापन
KBC 16 Amitabh bachchan recently Opens up on their Parents Intercaste Marriage and call him half sikh
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी अभिनय से हिंदी सिनेमा में एक विशाल लकीर खींची है। उनकी अभिनय प्रतिभा के सभी कायल है। इस समय अभिनेता 'केबीसी 16' को होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने माता-पिता की इंटरकास्ट शादी पर खुलकर बात की है। यही नहीं, अभिनेता ने खुद को आधा सिख भी बताया है। आइए जानते हैं कि बिग बी ने क्या कहा है।
विज्ञापन


पेरेंट्स की इंटरकास्ट मैरिज पर बोले बिग बी
केबीसी 16 के हालिया एपिसोड में अमिताभ ने कहा,, "मुझे इसे इंटरकास्ट कहना थोड़ा अजीब लगता है। मेरे पिता उत्तर प्रदेश से थे और मेरी मां एक सिख परिवार से थीं। मेरा मानना है कि मैं आधा सरदार हूं। जब मैं पैदा हुआ, तो मेरी मामी कहती थीं, ' किन्ना सोना पुत्तर है, साड्डा अमिताभ सिंह।"
विज्ञापन


गोपनीय तरीके से हुई थी शादी
वही, जया बच्चन के पिता तरुण कुमार भादुड़ी ने 1989 में इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया में अमिताभ और जया की शादी की कहानी सुनाई थी। उन्होंने बताया कि अमिताभ ने उन्हें मुंबई बुलाया था, लेकिन उन्हें तुरंत समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ। उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि अमिताभ और जया ने शादी करने का फैसला किया है। शादी का आयोजन पूरी गोपनीयता के साथ जल्दी से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जया बच्चन के पिता ने साझा की थी शादी की जानकारी
जया के पिता ने लिखा था, "अब इस बात की पूरी जानकारी देने का कोई मतलब नहीं है कि कैसे पूरे मामले को गुप्त रखा गया और शादी हमारे परिवार के दोस्तों, पंडितों के मालाबार हिल स्थित फ्लैट में तय की गई। लेकिन इसमें कुछ और भी है।" हालांकि,  उनकी पत्नी चाहती थी कि यह शादी बंगाली परंपराओं के अनुसार हो। उन्होंने लिखा, "बंगाली विवाह आमतौर पर लंबा चलने वाला लेकिन बेहद दिलचस्प मामला होता है। अमित ने सभी रस्में पूरी कीं, किसी को नाराज नहीं किया और समारोह अगली सुबह तक चलता रहा।"
 

Navratri 2024 : भक्ति रस में डूबे बॉलीवुड के सितारे, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed