फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan talks about nepotism in bollywood says chances for star kids and outsiders not always equal

Kartik Aaryan: नेपोटिज्म पर कार्तिक ने फिर साझा किए अपने विचार, बोले- सभी के लिए मौके एक जैसे नहीं होते

Thu, 04 Jul 2024 10:17 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

बॉलीवुड में नेपोटिस्म के मुद्दे पर बात करते हुए कार्तिक ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्टार किड्स और बाहरी लोगों के लिए मौके हमेशा समान नहीं होते हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan talks about nepotism in bollywood says chances for star kids and outsiders not always equal
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में मुरलीकांत पेटकर के वास्तविक जीवन के किरदार को निभाने लिए अभिनेता की खूब तारीफ हो रही है। अब हाल ही में में अभिनेता ने इंडस्ट्री की बहुचर्चित बहस नेपोटिज्म पर अपना नजरिया साझा किया।

विज्ञापन

नेपोटिज्म पर कार्तिक की राय
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा कि उन्हें नेपोटिज्म के बारे में बात करना पसंद नहीं है, क्योंकि इसके बारे में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है। दरअसल, इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद का मुद्दा अक्सर गर्म रहता है और उसपर लंबी बहस होती रही है। यह हमेशा से ही बाहरी लोगों के साथ-साथ स्टार किड्स के बीच भी चर्चा का विषय रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे बदला नहीं जा सकता
कार्तिक ने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। कार्तिक ने यह भी कहा कि यह इंडस्ट्री की प्रकृति है, जिसे बदला नहीं जा सकता और इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। यह प्रतिभा पर निर्भर करता है और इससे परे कुछ भी मायने नहीं रखता। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी स्टार किड्स और बाहरी लोगों के लिए मौके हमेशा समान नहीं होते हैं और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन

कार्तिक की आने वाली फिल्म
वहीं बात करें कार्तिक की हालिया फिल्म के बारे में तो वे कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए थे। यह फिल्म दिग्गज मुरलीकांत पेटकर की असल जिंदगी को पर्दे पर पेश करती है, जिन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वे विकलांग हो गए थे, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा और वे सारे दर्द पीछे छोड़कर वापस उठ खड़े हुए। कार्तिक अगली बार 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। हिट हॉरर कॉमेडी की तीसरी फ्रैंचाइजी में विद्या बालन भी अहम भूमिका में हैं। यह अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है और टी-सीरीज फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed