फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kartik aaryan new film aashiqui 3 name has been changed now new title is tu aashiqui hai

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' का टाइटल बदला! जानें अब क्या है नाम?

Sun, 18 Feb 2024 04:13 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 18 Feb 2024 04:13 PM IST
सार


 एक से बढ़कर एक हिट देने वाले अभिनेता अब फिल्म 'आशिकी 3' से दर्शकों के दिलों को धड़काने के लिए तैयार हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'आशिकी 3' के मेकर्स इस फिल्म को एक नए नाम से रिलीज करने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन
kartik aaryan new film aashiqui 3 name has been changed now new title is tu aashiqui hai
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आशिकी 3' की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर मीडिया में आती ही रहती हैं। दर्शकों में अभी से ही उनके इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा  है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब मेकर्स ने 'आशिकी 3' का नाम बदल दिया है। 

'आशिकी 3' के नाम में बदलाव 
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में हिट मशीन के नाम से भी मशहूर हैं। एक से बढ़कर एक हिट देने वाले अभिनेता अब फिल्म 'आशिकी 3' से दर्शकों के दिलों को धड़काने के लिए तैयार हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'आशिकी 3' के मेकर्स इस फिल्म को एक नए नाम से रिलीज करने की सोच रहे हैं। अब फिल्म 'आशिकी 3' को  'तू आशिकी है' नाम से रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इस बात को लेकर अभी निर्माता या निर्देशक की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म 'आशिकी 3' भट्ट कैंप की महत्वकांक्षी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। 
विज्ञापन


राजनीति विरासत छोड़कर फिल्मों में नजर आए ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन


'आशिकी 3' की स्टार कास्ट 
 फिल्म 'आशिकी 3' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक इन फिल्म से जुड़ी हर खबर पर नजरें गराएं बैठे रहते हैं। 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की इस फिल्म के आगामी भाग में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान दिखाई देंगी। इसके पहले अफवाहों का बाजार गर्म था कि 'आशिकी 3' में तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। 

Bollywood Celebs: बाॅलीवुड में फैमिली सपोर्ट के बाद भी फीकी रही इन सितारों की चमक, नहीं दिखा पाए अभिनय का कमाल

कार्तिक का वर्क फ्रंट 
कार्तिक आर्यन आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगे। वे फिल्म 'आशिकी 3' के अलावा 'भूल भुलैया 3' में भी अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 3' साल 2022 आई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सीक्वल है। कार्तिक को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिला था। इन दोनों फिल्मों के अलावा कार्तिक निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed