फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan Gives update on film Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri celebrated

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग को लेकर दिया अपडेट, मनाया जश्न

Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
सार

Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फिल्म के कलाकारों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Gives update on film Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri celebrated
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फिल्म के कलाकारों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने वीडियो के साथ एक पोस्ट भी लिखी है। इसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


Trending Videos

वीडियो में क्या है?
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एलान करता है कि फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। इसके बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ वहां मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं। कई लोग एक साथ मिल कर केक काटते हैं। लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं और डांस करते हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे काफी खुश हैं।

यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: पल्लवी जोशी के राष्ट्रपति को खत लिखने पर बोले विवेक अग्निहोत्री, 'पुलिस ने सीथे मुझसे कहा...'

Kartik Aaryan Gives update on film Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri celebrated
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने लिखी पोस्ट
वीडियो के साथ कार्तिक आर्यन ने एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है 'न भुलाया जाने वाला अनुभव, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का सफर बहुत अच्छा रहा। 57 दिनों में फिल्म की शूटिंग समाप्त हुई। यह सफर रेमो डिसूजा, अमृता महल और अनाइता श्रॉफ के बिना मुम्किन नहीं था।' उन्होंने निर्देशक समीर विद्वांस और अनन्या पांडे की भी तारीफ की। पोस्ट पर अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा 'आपके साथ अच्छा लगा। आपके साथ और फिल्में करना चाहूंगी।'

फिल्म के बारे में
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के निर्देशक समीर विद्वांस हैं। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, महिमा चौधरी, मुश्ताक खान और गौरव पांडे होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed