Sunjay Kapur: पूर्व पति संजय कपूर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगी करिश्मा कपूर? बच्चों संग दिल्ली रवाना
Sunjay Kapur Prayer Meet: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करिश्मा कपूर को अपने बच्चों संग दिल्ली रवाना होते हुए देखा गया है। कहा जा रहा है कि वह अपने पूर्व पति संजय कपूर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज रविवार के दिन अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन रहे संजय कपूर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसी दौरान करिश्मा कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपने बच्चों संग एयरपोर्ट पर देखा गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वो दिवंगत आत्मा के प्रेयर मीट में शामिल हो सकती हैं। देखें वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर को अपने बच्चों संग देखा जा सकता है। एक्ट्रेस और उनके बच्चों ने सफेद कपडे़ पहने हैं और उन्हें अपनी गाड़ी से निकलकर एयरपोर्ट जाते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं और अपने पूर्व पति की श्रद्धांजलि सभा में बच्चों संग शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इसकी कोई और पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
कब और कहां आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा?
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का 19 जून को अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों संग शामिल हुई थीं। अब जानकारी के अनुसार आज यानी 22 जून को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस के दरबार हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसका समय शाम 4 से 5 के बीच है। इसमे कई दिग्गजों के पहुंचने का अनुमान है।
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अभिषेक की फिल्म 'कालीधर लापता' की तारीफ में अमिताभ का पोस्ट, लिखा- 'बेटा होने से मेरे..'
हार्ट हटैक से हो गया था निधन
लंदन में पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर अचानक जमीन पर गिर पड़े थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि संजय कपूर ने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल बयान में मौत का कारण सिर्फ हार्ट अटैक बताया गया था।