फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar reveal Student Of The Year 3 will be web series to digital release not film directed by Reema Maya

Karan Johar: फिल्म नहीं वेब सीरीज होगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3', करण की जगह इस शख्स ने संभाली निर्देशन की कमान

Mon, 01 Apr 2024 11:03 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 01 Apr 2024 11:03 AM IST
सार

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने चंडीगढ़ में सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सीआईएफएफ) में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के बारे में खुलासा किया। 

विज्ञापन
Karan Johar reveal Student Of The Year 3 will be web series to digital release not film directed by Reema Maya
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वे वर्तमान में 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'शोटाइम' सहित अपनी हाल ही में निर्मित परियोजनाओं की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म निर्माता ने चंडीगढ़ में सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सीआईएफएफ) में भाग लिया। इस दौरान करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' एक वेब सीरीज होगी और इसका निर्देशन रीमा माया करेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

रीमा माया करेंगी निर्देशन
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के बारे में बात करते हुए करण ने इवेंट में कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के डिजिटल संस्करण का निर्देशन रीमा माया करेंगी, लेकिन यह उनका तरीका होगा और निश्चित रूप से मेरा नहीं, क्योंकि अगर मैं रीमा माया की दुनिया में प्रवेश करूंगा तो मैं इसे और अधिक भ्रमित बना दूंगा, जो कि उसके नाम यानी माया का अर्थ है। मैं बस यही चाहता था कि यह उनकी आवाज हो। उन्होंने इसे अपनी सीरीज बना ली है।
BMCM: फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अक्षय-टाइगर, विशाल मिश्रा के कॉन्सर्ट की धमाकेदार एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

शनाया कपूर करेंगी अभिनय?
रीमा माया लेखिका-निर्देशक और उदार मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस कैटनिप की सह-संस्थापक हैं। वे अपनी शॉर्ट फिल्मों 'काउंटरफीट कुंकू' और 'नोक्टर्नल बर्गर' के लिए जानी जाती हैं। खबर है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में शनाया कपूर अभिनय करेंगी। वहीं, अब करण के इस खुलासे के बाद से दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने दर्शकों का खास मनोरंजन किया था।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने खोला यादों का पिटारा, एक्शन सीन्स को याद कर लिखा- बिना वीएफएक्स के साथ 30 फुट..

विज्ञापन

करण जौहर का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें करण जौहर के वर्कफ्रंट की तो फिल्म निर्माता ने इससे पहले अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में संकेत दिया था और अपने प्रशंसकों से स्टार कास्ट का अनुमान लगाने के लिए कहा था। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि यह किसी फिल्म की घोषणा नहीं है, लेकिन यह हो सकता है... आपकी मदद से। हम पिछले एक साल से इस दिलचस्प फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसे गुप्त रखा है, क्योंकि फिल्म के मुख्य पहलुओं को क्रू तक भी नहीं बताया जा रहा है। यह एक ऐसा निर्णय था, जो नए निर्देशक ने लिया था।
Vijay Deverakonda: फिल्मफेयर ट्रॉफी को लेकर देवराकोंडा का सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्यों नीलाम कर दी ब्लैक लेडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed