फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kantara chapter 1 box office collection report vs sunny sanskari vs they call him og vs jolly llb 3

500 करोड़ से महज इतने कदम दूर 'कांतारा चैप्टर 1', फिर पस्त हुई 'सनी संस्कारी...'; जानें बाकी फिल्मों का भी हाल

Thu, 16 Oct 2025 07:58 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 16 Oct 2025 07:58 AM IST
सार

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में 'कांतारा चैप्टर 1' अब भी रेस में सबसे आगे चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा कायम है। आइए जानते हैं 'दे कॉल हिम ओजी', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
kantara chapter 1 box office collection report vs sunny sanskari vs they call him og vs jolly llb 3
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में इन दिनों एक बार फिर साउथ फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है। ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि बाकी फिल्मों की चमक फीकी पड़ गई है। वहीं बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, पवन कल्याण की एक्शन फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ और अक्षय कुमार की कोर्टरूम कॉमेडी ‘जॉली एलएलबी 3’ अपनी रफ्तार बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितना बिजनेस किया और किन सितारों की फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता।

विज्ञापन

kantara chapter 1 box office collection report vs sunny sanskari vs they call him og vs jolly llb 3
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
'कांतारा चैप्टर 1'
ऋषभ शेट्टी की निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 61.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी और दो हफ्तों के भीतर इसका कलेक्शन 476.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बुधवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे यह साफ है कि दर्शकों का जोश अभी भी बरकरार है। रहस्य, लोककथाओं और देव-परंपरा की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने सिनेमा प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और ऋषभ शेट्टी की जोशीली परफॉर्मेंस ने इसे ब्लॉक बस्टर बना दिया है। अब माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ‘कांतारा चैप्टर 1’ 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी, जो इसे साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

kantara chapter 1 box office collection report vs sunny sanskari vs they call him og vs jolly llb 3
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस का तड़का लेकर आई है। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में इनके साथ सान्या मल्होत्रा और रोहित शराफ भी नज़र आए हैं। हालांकि फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। वीकएंड पर जहां हल्की बढ़त देखी गई, वहीं मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 1.40 करोड़ और बुधवार को 98 लाख रुपये कमाए। कुल मिलाकर दो हफ्तों में फिल्म ने 54.08 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनर होने के बावजूद, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को मजबूत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

kantara chapter 1 box office collection report vs sunny sanskari vs they call him og vs jolly llb 3
दे कॉल हिम ओजी का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'दे कॉल हिम ओजी'
तेलुगु स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने एक्शन प्रेमियों के दिल जीत लिए हैं। फिल्म के तीसरे हफ्ते में भले ही कमाई की रफ्तार थोड़ी कम हुई हो, लेकिन इसका ग्रॉस कलेक्शन अब 192.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ प्रियंका मोहन और अर्जुन सरजा नजर आए हैं। दमदार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंसेज़ और पवन कल्याण का करिश्माई अंदाज इसे साउथ की सबसे सफल फिल्मों में शुमार कर रहा है।

kantara chapter 1 box office collection report vs sunny sanskari vs they call him og vs jolly llb 3
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
'जॉली एलएलबी 3'
कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा के तड़के के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ भी दर्शकों को लोटपोट करने के लिए आई थी, हालांकि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टिकी हुई है, ये तारीफ करने की बात है लेकिन इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मंगलवार को इसका कलेक्शन 49 लाख और बुधवार को 25 लाख रहा। अब तक फिल्म का कुल कारोबार 113.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सब्जेक्ट मजबूत है, पर दर्शक अब नई कहानियों की तलाश में हैं। बावजूद इसके, अक्षय और अरशद की जुगलबंदी एक बार फिर दिल जीत ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed