फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kantara chapter 1 box office collection report day 9 rishab shetty

बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ पार हुई 'कांतारा चैप्टर 1', जानें फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी

Fri, 10 Oct 2025 08:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 10 Oct 2025 08:30 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नौंवे दिन कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
kantara chapter 1 box office collection report day 9 rishab shetty
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी अनोखी कहानी और लोककथा से भरी जड़ों के कारण शानदार रिस्पॉन्स पाया है। इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है और कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 451 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

kantara chapter 1 box office collection report day 9 rishab shetty
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग 
फिल्म का पहला दिन धमाकेदार रहा, जिसमें फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की। कन्नड़ वर्ज़न ने 19.6 करोड़, तेलुगु ने 13 करोड़, हिंदी ने 18.5 करोड़, तमिल ने 5.5 करोड़ और मलयालम वर्ज़न ने 5.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई और कुल कमाई 45.4 करोड़ रुपये रही। लेकिन शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

यह खबर भी पढ़ें: अनिल कपूर के घर सेलेब्स का जमावड़ा, बेबी बंप छिपाते दिखीं सोनम; करवाचौथ की पूजा के लिए पहुंचीं शिल्पा-रवीना
विज्ञापन
विज्ञापन

kantara chapter 1 box office collection report day 9 rishab shetty
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन
पहले सप्ताह के दौरान फिल्म ने लगातार दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखा। सोमवार को 31.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 34.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सप्ताह के अंत में बुधवार और गुरुवार को 25.25 करोड़ और 21.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। नौवें दिन यानी शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 14.15 करोड़ रुपये और जोड़े। इस तरह भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 351.55 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

kantara chapter 1 box office collection report day 9 rishab shetty
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साउथ फिल्म ‘ओजी’ को पीछे छोड़ दिया। ‘ओजी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308 करोड़ रुपये था, जबकि कांतारा ने अब तक 451 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब फिल्म की निगाह रजनीकांत की ‘कुली’ पर है, जिसकी वर्ल्डवाइड कमाई 675 करोड़ रुपये रही है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता की वजह इसकी कहानी में निहित आस्था और लोककथा है। फिल्म दर्शकों को उनकी जड़ों से जोड़ती है और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाती है। इसके साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स और रोमांचक घटनाएं दर्शकों को अपनी ओर खींचती हैं। ऋषभ शेट्टी ने अपने निर्देशन और अभिनय से फिल्म में गहरी पकड़ बनाई है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखती है।

 

kantara chapter 1 box office collection report day 9 rishab shetty
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
फीकी साबित हुई वरुण-जान्हवी की फिल्म
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की हालत ‘कांतारा चैप्टर 1’ के सामने फीकी साबित हुई। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने आठवें दिन मात्र 1.66 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसका कुल कलेक्शन 40.41 करोड़ रुपये तक सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed