Upendra: उपेंद्र ने 'कुली' के लिए बिना कहानी सुने ही भर दी थी हामी, कहा- रजनीकांत हैं एकमात्र सुपरस्टार
कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता उपेंद्र सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'कुली' में नजर आने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने बिना कहानी सुने ही फिल्म के लिे हां कर दी थी।
विस्तार
उपेंद्र कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। कन्नड़ फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काम किया है। एक बार फिर वो तमिल फिल्म में नजर आने वाले हैं। उपेंद्र 16 साल बाद तमिल फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। वह साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज की कुली में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे इस फिल्म के लिए हां कर दी थी।
उपेंद्र ने बिना स्क्रिप्ट सुने कर दी थी हां
कन्नड़ स्टार रजनीकांत की कुली में कलीशा की दिलचस्प भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने हाल में ही बताया कि उन्हें यह भूमिका कैसे मिली। अभिनेता ने कहा कि जब निर्देशक लोकेश कनगराज उनसे मिलने आए, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे इसके लिए हां कर दिया था। अभिनेता ने इस दौरान रजनीकांत के लिए अपने मन में बसे आदर भाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका किरदार क्या है, वह बस रजनीकांत के साथ खड़े होना और स्क्रीन साझा करना चाहते हैं।
Tumbbad 2: टीजर के साथ 'तुम्बाड़ 2' का हुआ आधिकारिक एलान, निर्माता बोले- प्रलय आएगा
रजनीकांत एकमात्र सुपरस्टार हैं- उपेंद्र
उपेंद्र ने आगे कहा, "जब लोकेश मेरे पास एक लाइनर लेकर आए, तो मैंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि आप मुझे कुछ बताएं। मैं बस रजनीकांत के साथ खड़ा होना चाहता हू, सर। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उनके साथ कौन अभिनय करना नहीं चाहेगा? यह मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। यहां बस एक ही सुपरस्टार है और उनका नाम रजनीकांत है।" कुछ समय पहले कुली के निर्माताओं ने फिल्म से उपेंद्र का पहला लुक और पोस्टर पेश किया था। निर्देशक ने उन्हें कलीशा के रूप में पेश किया है।
Kareena Kapoor: द बकिंघम मर्डर्स से पहले करीना ने इन थ्रिलर फिल्मों में किया था काम, सैफ संग भी दिखी थी जोड़ी
साल 2025 में रिलीज होगी 'कुली'
बताते चलें कि कुली एक आगामी तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इस फिल्म का निर्माण का सन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा सौबिन शाहिर, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और उपेंद्र नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का रोमांचक टाइटल टीजर जारी किया गया था, जिसमें रजनीकांत फैक्ट्री में गुंडों से लड़ते नजर आए थे। 'कुली' साल 2025 में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।
TIFF 2024: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का प्रीमियर, फिल्म को दर्शकों से मिली सराहना