फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamal Haasan talks about Ram Mandir Pran Pratishtha says My answer is same as what it was 30 years ago

Kamal Haasan: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से खुश नहीं कमल हासन? बोले-मेरा जवाब वही है जो 30 साल पहले था

Tue, 23 Jan 2024 10:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Jan 2024 10:13 PM IST
सार

विक्रम के सुपरहिट होने के बाद अब उनके प्रशंसकों को अभिनेता की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अभिनेता ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसने उन्हें विवादों में लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Kamal Haasan talks about Ram Mandir Pran Pratishtha says My answer is same as what it was 30 years ago
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सुपरस्टार कमल हसन अपनी अदाकारी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। साउथ ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में उनकी फिल्में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। विक्रम के सुपरहिट होने के बाद अब उनके प्रशंसकों को अभिनेता की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अभिनेता ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसने उन्हें विवादों में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले कमल हासन
अभिनेता से हाल ही में, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उनकी राय पूछी गई थी, जिसपर उन्होंने कहा कि उनका जवाब आज भी वैसा ही है, जैसा 30 साल पहले था।  बता दें कि साल 1991 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद को लेकर हुए बड़े दंगे के बाद कमल हासन ने बयान दिया था कि राम मंदिर हो या बाबर मस्जिद, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि वह बिना किसी धार्मिक मतभेद वाली विचारधारा वाले लोगों में विश्वास करते हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म ' हे राम ' के गाने 'रामर एनालुम बाबर एनालुम, स्नेहम ओनु थान' के जरिए भी इस बात पर जोर दिया था।
विज्ञापन


किसी को इमारत नष्ट करने का अधिकार नहीं
कमल उन कुछ मशहूर हस्तियों में से एक थे जिन्होंने बाबरी मस्जिद के विध्वंस के तुरंत बाद बात की थी। उन्होंने कहा, ''किसी को भी बाबरी मस्जिद को नष्ट करने का अधिकार नहीं था। यह मेरी इमारत थी जैसे तंजौर मंदिर और वेलंकन्नी चर्च मेरी हैं।” हालांकि अभिनेता ने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कोई सीधी राय नहीं दी, लेकिन संभावना है कि उनका इशारा अपनी इसी बात पर है, जहां वह धार्मिक मतभेदों में यकीन नहीं रखते।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगे नजर
कमल हसन और महेंद्रन द्वारा निर्मित केएच 237 अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो  इस साल उनकी इंडियन 2 की रिलीज होगी। इसके अलावा वे ठग लाइफ की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मणिरत्नम करेंगे। वे नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में भी नजर आएंगे। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी अभिनीत यह फिल्म मई में रिलीज होगी।

Devara Release Date: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की रिलीज डेट टली, मेकर्स को इस वजह से लेना पड़ा कठिन फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed