फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   K-pop Singer Wheesung found Dead Know Death Reason Behind News in Hindi

K-Pop Star Wheesung: मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर, के-पॉप स्टार व्हीसुंग का 43 वर्ष की आयु में निधन

Tue, 11 Mar 2025 12:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 11 Mar 2025 12:22 PM IST
सार

K-Pop star Wheesung: हाल ही में के-पॉप गीतकार व्हीसुंग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गीतकार अपने सियोल अपार्टमेंट में मृत पाए गए।

विज्ञापन
K-pop Singer Wheesung found Dead Know Death Reason Behind News in Hindi
व्हीसुंग - फोटो : इंस्टाग्राम- @whee_sungz •

विस्तार

कोरियन पॉप सिंगर चोई व्ही-सुंग ने 43 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन उनके सियोल अपार्टमेंट में हुआ। आइए जानते हैं क्या है कारण?

विज्ञापन


व्हीसुंग हमें छोड़कर चले गए
के-पॉप गायक व्हीसुंग का बीते सोमवार को निधन हो गया था। इनके निधन की पुष्टि गायक की एजेंसी ताजॉय एंटरटेनमेंट ने की, जिसकी जानकारी हॉलीवुड रिपोर्टर के बयानों से मिली। इसमें कहा गया कि व्हीसुंग सभी को छोड़ चले गए, उनका निधन उनके निवास पर दिल का दौरा से पड़ने से हो गया था। एजेंसी ने कहा कि वे उनकी मौत से गहरे दुख में हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर की पंजाब इंडस्ट्री में एंट्री, इस फिल्म के लिए गिप्पी ग्रेवाल से मिलाया हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कौन हैं चोई व्हीसुंग?
के-पॉप गायक चोई व्हीसुंग, जिनका जन्म 5 फरवरी, 1982 में हुआ था। गायक अपनी भावुक भरी आवाज के लिए दर्शकों में मशहूर थे। गायक व्हीसुंग दक्षिण कोरिया के आर एंड बी के सबसे प्रभावशाली कलााकारों में से एक रहे। 


यह खबर भी पढ़ें: Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने किया पहली बार तमिल फिल्म के लिए की डबिंग, 'रेट्रो' में डबल धमाका करेंगी अभिनेत्री

कब की करियर की शुरुआत
के-पॉप गायक चोई व्हीसुंग ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की। इनका पहला एल्बम ‘लाइक ए मूवी’ था। इसके बाद दूसरा एल्बम उनका साल 2003 में 'इट्स रियल' आया। इन दोनों एल्बम ने गायक को अच्छी खासी पहचान दिलाई।इसके साथ ही गायक को साल 2009 में ‘इंसोमनिया’ और साल 2011 में  ‘हार्टसोर स्टोरी’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता था। वह  आगामी 15 मार्च को डेगू में बैलेड गायक केसीएम के साथ एक संयुक्त संगीत कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले इनका निधन हो गया। एक गीतकार और निर्माता के रूप में, उन्होंने कोरिया के कुछ बड़ी हस्तियों के साथ काम किया था, जिनमें ऐली और गमी भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed