फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jasbir jassi reaction on diljit dosanjh sardar ji 3 controversy

Sardaar Ji 3: दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे जसबीर जस्सी, बोले- 'सारे पाकिस्तानी गाने हटाओ, दोगलापन क्यों?'

Wed, 25 Jun 2025 08:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 25 Jun 2025 08:05 PM IST
सार

Sardaar Ji 3 Controversy: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर हो रहे विवाद पर अब जसबीर जस्सी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
jasbir jassi reaction on diljit dosanjh sardar ji 3 controversy
जसबीर जस्सी - फोटो : इंस्टाग्राम- @varindertchawla

विस्तार

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की मच अवेटेड फिल्म 'सरदार जी 3' इन दिनों विवादों के घेरे में है। वजह है फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की कास्टिंग, जिसने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, बल्कि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) तक को कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है। इस पूरे मामले पर अब सिंगर जसबीर जस्सी खुलकर दिलजीत के समर्थन में सामने आए हैं।
विज्ञापन


जसबीर जस्सी ने दी प्रतिक्रिया
इस विवाद पर पहली बार जसबीर जस्सी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सिर्फ एक फिल्म को निशाना बनाना ठीक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर पाकिस्तानी कलाकारों से समस्या है तो पहले यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म से सारे पाकिस्तानी गाने हटा दिए जाएं। उन्होंने कहा, ‘क्या आपको पता है कि भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के 80% गाने या तो पाकिस्तानी गानों से प्रेरित हैं या सीधे उनसे लिए गए हैं?’ जसबीर जस्सी का कहना है कि सिर्फ दिखावे के लिए एक कलाकार या फिल्म को बैन करना समाधान नहीं है। अगर सच्ची देशभक्ति दिखानी है तो पूरे सिस्टम को साफ करना होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)




ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: दिलजीत की मुश्किलें बढ़ीं, 'बॉर्डर 2' के मेकर्स से FWICE की अपील- कास्टिंग पर विचार करें

दिलजीत की फिल्म पर क्यों उठा विवाद?
‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर देश के कुछ वर्गों में गुस्सा है। AICWA ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा है कि जब देश में आतंकी घटनाएं हो रही हैं और कई जवान शहीद हो रहे हैं, तब किसी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय फिल्म में काम देना देशभक्ति के खिलाफ है। इस मुद्दे को लेकर AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

AICWA की सख्त मांगें
AICWA ने इस मामले में जो मांगे रखी हैं उनमें दिलजीत के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत में प्रतिबंध लगाए जाने की मांग, उनकी फिल्मों और गानों को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाए जाने की मांग, उनके लाइव शोज और सार्वजनिक आयोजनों में शामिल होने पर बैन लगाए जाने की मांग, सरकारी अभियानों में दिलजीत की भागीदारी रोके जाने की मांग और 'सरदार जी 3' की फंडिंग और निर्माण की जांच करने की मांग शामिल है। AICWA ने तो यहां तक कह दिया कि भविष्य में जो भी दिलजीत के साथ काम करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिल्म और कलाकारों की स्वतंत्रता पर बहस तेज
इस विवाद ने एक बार फिर भारतीय मनोरंजन उद्योग में ये बहस छेड़ दी है कि कला और राजनीति को कहां तक जोड़ा जाना चाहिए। दिलजीत दोसांझ, जो पहले भी कई बार समाजिक मुद्दों पर मुखर रहे हैं, इस बार खुद विवाद के केंद्र में हैं। हालांकि इस मामले पर दिलजीत ने भी अपना पक्ष साफ रखा है। उनका कहना है कि जब वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब ऐसा कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed