फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jamai Raja Fame Achint Kaur Mother Death Her cremation will take place today at Oshiwara Hindu Samshan Bhoomi

Achint Kaur Mother Death: 'जमाई राजा' फेम अचिंत कौर की मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Thu, 03 Oct 2024 07:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Oct 2024 07:20 AM IST
सार

अंचित कौर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अंचित को टीवी शो जमाई राजा से लोकप्रियता हासिल हुई थी। हाल ही में, 2 अक्तूबर को अभिनेत्री की मां का निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jamai Raja Fame Achint Kaur Mother Death Her cremation will take place today at Oshiwara Hindu Samshan Bhoomi
अंचित कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @chintzykaur

विस्तार

अचिंत कौर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अंचित को टीवी शो जमाई राजा से लोकप्रियता हासिल हुई थी। हाल ही में, 2 अक्तूबर को अभिनेत्री की मां का निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेत्री की मां का अंतिम संस्कार आज (3 अक्टूबर) सुबह 9 बजे ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि (हिंदू श्मशान केंद्र), ओशिवारा, जोगेश्वरी पश्चिम, मुंबई में किया जाएगा।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने साझा की यह जानकारी
जमाई राजा की अभिनेत्री अचिंत कौर टेलीविजन की सबसे हॉट सासू-मां में से एक हैं। अभिनेत्री ने अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोशूट से मोनोक्रोम तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अचिंत को शो जमाई राजा से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई थी। जमाई राजा के बाद भी अभिनेत्री ने कई टीवी शोज किए। सोशल मीडिया पर भी अचिंत की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री अपनी लाइफ के डेली अपडेट्स अक्सर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर भावुक हुईं अभिनेत्री
अचिंत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को यह जानकारी दी है। अभिनेत्री ने मां की तस्वीर साझा कर लिखा, "प्रिय मित्रों और परिवार, भारी मन से हम अपनी मां सुश्री गुरमित के निधन का दुखद समाचार साझा कर रहे हैं। उन्होंने हमें शांति में छोड़ दिया, और जबकि हमारा दिल टूट गया है, हम उस प्यार और रोशनी को याद करके सांत्वना पाते हैं जो वह हमारे जीवन में लाई थीं। कृपया अन्ना को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। प्यार और कृतज्ञता के साथ, अचिंत कौर और प्रीतंजन सिंह।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने अचिंत को हौसला दिया और उनकी मां को श्रद्धांजलि भी दी। वहीं, टीवी के कई बड़े सितारों ने भी अचिंत की मां को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि अभिनेत्री अपनी मां के बहुत क्लोज थीं और सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed