फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jacqueline Fernandez has withdrawn her plea which had sought Sukesh Chandrashekhar on issuing any letters

Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज शिकायत ली वापस, ठग पर लगाया था यह आरोप

Wed, 14 Feb 2024 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Feb 2024 12:54 PM IST
सार

भिनेत्री ने हाल ही में, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के पास सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ उन्हें लगातार परेशान करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने दिल्ली की एक अदालत से अपनी याचिका वापस ले ली है।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez has withdrawn her plea which had sought Sukesh Chandrashekhar on issuing any letters
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आने के बाद से वह इस मामले में को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के पास सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ उन्हें लगातार परेशान करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने दिल्ली की एक अदालत से अपनी याचिका वापस ले ली है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


जैकलीन ने वापस ली याचिका
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन फर्नांडीज की याचिका को लेकर एडीशनल सेशन जज चंदर जीत सिंह ने आदेश में कहा कि एक्ट्रेस की तरह से जो आवेदन किया गया था उसे वापस लिया जाता है और मामले का निपटारा किया जाता है। पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर मीडिया को पत्र लिख रहे थे, जिसके देख जैकलीन फर्नांडीज को लगा कि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कुछ अनुचित बयान दिए गए हैं।
विज्ञापन


अभिनेत्री का आवेदन
जैकलीन फर्नांडीज के आवेदन में कहा गया है, "यह मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर द्वारा वर्तमान आवेदक को किसी तरह डराने और धमकाने का एक प्रयास है ताकि वह अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में अदालत के सामने सच्चाई का खुलासा न कर सके।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने सुकेश के खिलाफ दर्ज किया थी यह शिकायत
जैकलीन ने कुछ दिन पहले पुलिस प्रमुख को इस विषय के साथ भेजे गए अपने पत्र में कहा था, 'मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं, जिसने खुद को अनजाने में एक ऐसे मामले में उलझा हुआ पाया है जिसके दूरगामी प्रभाव हैं।' पत्र में आगे लिखा था, 'स्पेशल सेल द्वारा दर्ज एक मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में मैं आपको मनोवैज्ञानिक दबाव और लक्षित धमकी अभियानों की भयानक अग्नि परीक्षा के बीच यह पत्र लिख रही हूं। खुद को सुकेश बताने वाला एक व्यक्ति आरोपी है, जो मंडोली जेल में सलाखों के पीछे बैठा है, और खुले सार्वजनिक क्षेत्र में रणनीति के साथ मुझे धमकी दे रहा है।'
 

Valentines day2024: सितारों पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का रंग, बिपाशा से लेकर कृति खास अंदाज में किया प्यार का इजहार






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed