फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jackie Chan Karate Kid Movie Production Officially Start Film Makers announced With Photos

Karate Kid: जैकी चैन की फिल्म 'कराटे किड' का निर्माण शुरू, मेकर्स ने तस्वीरें साझा कर दी जानकारी

Fri, 05 Apr 2024 08:43 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 05 Apr 2024 08:43 AM IST
सार

2010 की फिल्म कराटे किड रीमेक में जैकी चैन मिस्टर हान की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह अपनी भूमिका में फिर से नजर आएंगे। दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Jackie Chan Karate Kid Movie Production Officially Start Film Makers announced With Photos
कराटे किड मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनी पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म कराटे किड की घोषणा करते हुए इसका निर्माण भी शुरू कर दिया है। यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की छठवीं फिल्म है। राल्फ मचियो इस फिल्म में डैनी लारूसो की अपनी भूमिका फिर से निभाते नजर आएंगे। 2010 की फिल्म कराटे किड रीमेक में जैकी चैन मिस्टर हान की भूमिका में दिखाई दिए थे। वह अपनी भूमिका में फिर से नजर आएंगे। दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होने के साथ ही तस्वीरों में फिल्म कराटे किड के लोगो की झलक भी देखने को मिली। अभिनेता बेन वांग इसमें अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बेन वांग के फिल्म में होने की घोषणा के बाद ही मेकर्स ने गुरुवार को बड़ा अपडेट साझा किया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी पहले ही खुलासा हो चुका है। ये फिल्म इसी साल 14 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

 

क्लैपरबोर्ड के साथ दिखे बेन वांग
मेकर्स ने कराटे किड की तस्वीर के साथ घोषणा करते हुए बताया कि आधिकारिक तौर पर फिल्म का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। सामने आई तस्वीरों में बेन वांग एक में क्लैपरबोर्ड के पीछे दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक बॉक्स के साथ क्लैपरबोर्ड रखा दिखाई दे रहा है। इस फिल्म की घोषणा से फैंस बेहद उत्सुक हो गए है, वह इसकी कहानी जानने के लिए बेता हो रहे हैं। हालंकि इसका पता तो फिल्म कराटे किड की रिलीज पर ही चलेगा। दर्शकों को इसके लिए 14 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed