फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ishaan khatter reacts to delhi aqi worrying pollution stage 4 restrictions

दिल्ली की दमघोंटू हवा पर ईशान खट्टर ने जताई नाराजगी, मानव कौल समेत बाकी सेलेब्स ने भी दी प्रतिक्रिया

Sun, 14 Dec 2025 03:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 14 Dec 2025 03:55 PM IST
सार

Ishaan Khatter on Delhi Bad AQI: दिल्ली में खराब हवा की बढ़ती समस्या ने अब बॉलीवुड सेलेब्स को भी चिंता में डाल दिया है। कई फिल्मी हस्तियां अब तक प्रदूषण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर चुके हैं। हाल ही में ईशान खट्टर ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

विज्ञापन
ishaan khatter reacts to delhi aqi worrying pollution stage 4 restrictions
ईशान खट्टर - फोटो : एक्स

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में है। बढ़ते प्रदूषण ने न सिर्फ आम लोगों की सेहत पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ईशान खट्टर ने दिल्ली के बिगड़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे सीधे तौर पर अस्वीकार्य बताया है।
विज्ञापन


दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा
दिल्ली में शनिवार को AQI का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। कुछ निजी ऐप्स के मुताबिक, कई इलाकों में यह आंकड़ा 700 से भी ऊपर पहुंच गया। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को स्टेज-IV की पाबंदियां लागू करनी पड़ीं। इसी बीच ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए चिंता जताई कि अगर यह हाल चिंताजनक नहीं है, तो फिर और क्या होगा।
विज्ञापन


ईशान ने खराब हवा पर दी प्रतिक्रिया 
ईशान ने लिखा कि साफ हवा में सांस न ले पाना ही काफी बुरा है, लेकिन जहरीली हवा के साथ जीने को मजबूर होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इससे सहमति जताई। ईशान का मानना है कि प्रदूषण अब सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं रह गया है, बल्कि यह सीधे तौर पर जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगी सिमर भाटिया, सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगी चर्चा

तापसी-कृति सेनन भी जता चुकीं नाराजगी
ईशान अकेले ऐसे कलाकार नहीं हैं जिन्होंने इस मसले पर आवाज उठाई हो। इससे पहले तापसी पन्नू, कृति सेनन, वाणी कपूर और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां भी दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता जता चुकी हैं। सभी का एक ही सवाल है- आखिर कब तक लोग और सिस्टम इस हालात को सामान्य मानते रहेंगे?


मानव कौल ने साझा किया था अनुभव
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता और लेखक मानव कौल ने भी दिल्ली की हवा को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचने के कुछ ही समय में आंखों में जलन शुरू हो जाती है, सांस भारी लगने लगती है और शाम होते-होते खांसी आने लगती है। मानव ने सवाल उठाया कि जब बच्चे स्कूल जा रहे हैं, बुजुर्ग और बीमार लोग यहां रह रहे हैं, तो फिर इस तरह की हवा को सामान्य कैसे माना जा सकता है।

अरमान मलिक मुंबई को लेकर चिंतित
दिल्ली ही नहीं, प्रदूषण की समस्या अब दूसरे महानगरों तक भी पहुंच चुकी है। हाल ही में सिंगर अरमान मलिक ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि साफ हवा कोई लग्जरी नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत है। अरमान ने लोगों से अपील की कि वे अपनी आवाज बुलंद करें, संबंधित अधिकारियों को टैग करें और इस मुद्दे को नजरअंदाज न होने दें। इन तमाम प्रतिक्रियाओं से साफ है कि प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक और मानवीय संकट का रूप ले चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed