फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Isha Malviya Visits Lalbaugcha Raja Seeks Blessings On Ganesh Chaturthi From Bappa viral video watch

Isha Malviya: ईशा मालवीय ने गणेश चतुर्थी पर किए लालबाग राजा के दर्शन, लिया बप्पा का आशीर्वाद

Fri, 13 Sep 2024 12:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Sep 2024 12:34 PM IST
सार

ईशा मालवीय ने मुंबई के प्रसिद्ध गणेश पंडाल में लालबाग के राजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के बाद बप्पा से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Isha Malviya Visits Lalbaugcha Raja Seeks Blessings On Ganesh Chaturthi From Bappa viral video watch
ईशा मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गणेश चतुर्थी एक उत्सव हर जगब हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, जिसमें भक्त या तो घर पर जश्न मनाते हैं या भव्य पंडालों और मंदिरों में बप्पा के दर्शन पाने के लिए जाते हैं। इस खास अवसर पर टेलीविजन सितारों और बॉलीवुड अभिनेताओं के पंडालों में जाने की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आई हैं। अब, उडारियां में अपनी भूमिका के लिए मशहूर टीवी अभिनेत्री ईशा मालवीय भी मुंबई के प्रसिद्ध गणेश पंडाल में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचीं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ईशा का वीडियो
वायरल हो रहे ईशा के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कितनी खूबसूरत दिख रही हैं। ईशा बप्पा के दर्शन के लिए जाते हुए दिखाई दे रही हैं। पर्पल कढ़ाईदार सूट में ईशा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। पंडाल में जाते समय ईशा ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ईशा का यह शानदार उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। कुछ ही देर बाद, ईशा के प्रशंसकों ने उनके इस लुक को लेकर कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने लिखा, “खूबसूरत ईशा” एक और यूजर ने लिखा, “वह बहुत प्यारी है।”। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




ईशा एक और वीडियो हुआ वायरल
ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा का एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में ईशा खुशी-खुशी पैपराजी से बातचीत करती हुई और दर्शन के लिए आगे बढ़ते हुए भीड़ के साथ “गणपति बप्पा मोरया” का नारा लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। लालबाग के राजा के दर्शन के अलावा, ईशा ने हाल ही में श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दर्शन का एक और वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में, ईशा भारी कढ़ाई वाली रानी गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया गया है। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड चोकर नेकलेस से पूरा किया और अपने बालों को गजरे से सजाकर एक साफ-सुथरी बन में स्टाइल किया। कैप्शन में, ईशा ने लिखा, "भारत के पहले सार्वजनिक गणेश मंडल, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति के इतिहास को जानने का शानदार अनुभव। सकारात्मक और धन्य महसूस कर रही हूं"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)




काम की बात करें तो ईशा मालवीय ने 13 साल की उम्र में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मिस मध्य प्रदेश 2017, मिस टीन आइकॉन इंडिया 2018 (भोपाल) और शान ऑफ मध्य प्रदेश 2018 जैसे कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया। बाद में, उन्होंने 2021 में रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो उडारियां से टेलीविजन में डेब्यू किया। जैस्मीन कौर अहलूवालिया के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री की काफी प्रशंसा की गई। ईशा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं और बिग बॉस 17 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से रह चुकी हैं।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में दिखे पांच टीवी सेलेब्स, जानें सभी का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed