फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Isha Ambani attend Met Gala pre-party stuns in custom creation by Manish Malhotra collaboration with Swadesh

450 घंटों में तैयार हुई ड्रेस, देश के 26 हिस्सों की दिखी झलक; मेट गाला की प्री-पार्टी में छाईं ईशा अंबानी

Sat, 02 May 2026 07:49 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 02 May 2026 07:49 PM IST
सार

Isha Ambani: अंबानी परिवार की बिटिया ईशा अंबानी मेट गाला की प्री-पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान ईशा अंबानी की ड्रेस चर्चा का केंद्र रही। जानिए ईशा की ड्रेस में क्या था खास…

विज्ञापन
Isha Ambani attend Met Gala pre-party stuns in custom creation by Manish Malhotra collaboration with Swadesh
ईशा अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@swadesh_online

विस्तार

रिलायंस की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी 1 मई को न्यूयॉर्क में वोग के मेट गाला प्री-पार्टी में शामिल हुईं। इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने ईशा के ही लेबल स्वदेश के साथ मिलकर डिजाइन किया। इस का ट्रेडिशन और मॉडर्न सिल्हूट का फ्यूजन इसे खास बनाता है। इस स्ट्रेपलेस ड्रेस में ईशा काफी खूबसूरत भी नजर आईं।

विज्ञापन

ईशा की ड्रेस में क्या है खास?
इस कस्टम हैंडक्राफ्टेड बैंडेज ड्रेस में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनायता श्रॉफ ने ईशा को स्टाइल किया है, जिसमें देसी और मॉडर्न वाइब्स का फ्यूज बेहद खूबसूरत तरीके से देखने को मिल रहा है। ये मेट गाला की इस साल की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट को भी दिखाती है।

विज्ञापन


स्वदेश के कारीगरों द्वारा 450 घंटों से अधिक की मेहनत से तैयार किया गया यह आउटफिट 26 अलग-अलग बॉर्डरों से बना है, जिनमें से प्रत्येक भारत के एक अलग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश की जरी, पारसी गारा कढ़ाई, माहेश्वरी बुनाई, करचोबी, आरी भरत, टिल्ला, कंथा, कांजीवरम रेशम, पैठानी और बनारसी ब्रोकेड जैसी तकनीकों का मिश्रण, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम से प्रेरणा लेकर एक टेपेस्ट्री तैयार करती हैं। प्रत्येक बॉर्डर का अपना एक इतिहास है, जो मिलकर कल्चर, क्राफ्ट और मॉडर्निटी की एक झलक पेश करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Swadesh Online (@swadesh_online)


Trending Videos

Isha Ambani attend Met Gala pre-party stuns in custom creation by Manish Malhotra collaboration with Swadesh
दीपिका-रणवीर और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
4 मई को होगा मेट गाला का आयोजन
78वें मेट गाला का आयोजन सोमवार 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाएगा। मेट गाला 2026 का रेड कार्पेट सोमवार 4 मई को शाम 6 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन भारत में मेट गाला को मंगलवार 5 मई को सुबह 3:30 बजे भारतीय समय के अनुसार देखा जा सकेगा।

इसे पीकॉक, हुलु+लाइव टीवी और डायरेक्ट टीवी जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। जबकि भारतीय दर्शक मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट को वोग के यूट्यूब चैनल पर 5 मई को सुबह 3:30 बजे से लाइव देख सकते हैं। इस बार मेट गाला में भारत की ओर से करण जौहर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के शिरकत करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed