फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is Akshaye Khanna part of Border 2 Nidhi Dutta Reveals the truth

क्या 'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना होंगे 'बॉर्डर 2' का हिस्सा? निर्माता निधि दत्ता ने बताया क्या है सच

Wed, 21 Jan 2026 09:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 21 Jan 2026 09:37 AM IST
सार

Akshaye Khanna In Border 2: अफवाहें हैं कि 'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म 'बॉर्डर 2' का हिस्सा होंगे। इस मामले पर निर्माता निधि दत्ता ने बताया है कि सच क्या है। 

विज्ञापन
Is Akshaye Khanna part of Border 2 Nidhi Dutta Reveals the truth
अक्षय खन्ना, बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में खबरें हैं कि अक्षय खन्ना इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। वह इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। फिल्म 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने इस तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि सच क्या है।
विज्ञापन


निधि दत्ता ने क्या कहा?
जूम से बातचीत में निधि दत्ता ने बताया 'नहीं, यह सच नहीं है। फिल्म के लिए हमने उनसे (अक्षय खन्ना) संपर्क नहीं किया। बॉर्डर 2 पहले पार्ट की कहानी को आगे नहीं बढ़ा रही है। यह एक अलग कहानी है जिसमें भारत के जवानों की नई कहानी दिखाई गई है।'
विज्ञापन

Is Akshaye Khanna part of Border 2 Nidhi Dutta Reveals the truth
धुरंधर - फोटो : X
क्यों फैली थी अफवाह?
आपको बता दें कि जब 'बॉर्डर 2' का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ था, उस वक्त एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें एक व्यक्ति की फोटो को एडिट करके अक्षय खन्ना का चेहरा लगा दिया गया था। इसलिए लोगों को लगा कि अक्षय खन्ना फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि अब निधि दत्ता ने साफ कर दिया है कि अक्षय खन्ना फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। 

तब्बू क्यों नहीं हैं  'बॉर्डर 2' का हिस्सा?
इससे पहले निधि दत्ता से पूछा गया था कि तब्बू 'बॉर्डर 2' का हिस्सा क्यों नहीं हैं? इस पर उन्होंने कहा था 'पहली वाली फिल्म से इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। इसलिए तब्बू इस फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकती हैं। सनी देओल का इसमें अलग किरदार है।' पहली फिल्म में तब्बू ने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था।

पद्म श्री जीतने से लेकर व्हाइट हाउस में डिनर करने तक, प्रियंका चोपड़ा ने बताई 2016 की बड़ी उप्लब्धियां

कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
यह गौरतलब है कि फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में हैं। इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं। निधि दत्ता, भूषण कुमार, जे पी दत्ता और कृष्णा कुमार इसके निर्माता हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed