फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International Crook Golden Jubilee: Dharmendra Feroz Khan Movie completes 50 years know interesting facts

50 Years Of International Crook: परदे पर साथ नजर आए जिगरी यार, दो साल अटकी रही थी धर्मेंद्र-फिरोज खान की फिल्म

Sun, 22 Sep 2024 07:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Sep 2024 07:20 AM IST
सार

इस फिल्म में कई एक्शन सीन देखने को मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग अलास्का, यूएसए में हुई। कहा जाता है कि फिल्म दो साल देर से रिलीज हुई।

विज्ञापन
International Crook Golden Jubilee: Dharmendra Feroz Khan Movie completes 50 years know interesting facts
'इंटरनेशनल क्रूक' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'इंटरनेशनल क्रूक' की रिलीज को आज रविवार को 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और दिवंगत एक्टर फिरोज खान नजर आए थे। दोनों सितारों के बीच असल जिंदगी में भी काफी अच्छी दोस्ती रही। परदे पर भी इन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से 'इंटरनेशनल क्रूक' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म 22 सितंबर 1974 को रिलीज हुई थी। इनके साथ सायरा बानो फिल्म का अहम हिस्सा थीं। फिल्म की सिल्वर जुबली पर आइए जानते हैं इससे जुड़े दिलचस्प किस्से...

विज्ञापन

दो साल तक अटकी रही फिल्म
इस फिल्म में कई एक्शन सीन देखने को मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग अलास्का, यूएसए में हुई। कहा जाता है कि फिल्म दो साल देर से रिलीज हुई। यह फिल्म लंबे समय तक टलती रही इसलिए फिल्म में धर्मेंद्र और फिरोज खान का लुक भी बदलता रहा है। खासकर फिल्म में फिरोज खान का हेयरस्टाइल बदलता रहा। 
Bhool Bhulaiyaa 3: इस खास जगह रोमांटिक गाना शूट कर रहे कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी, 'भूल भूलिया 3' पर आया अपडेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाकी वर्दी में नजर आए फिरोज खान
फिल्म शेखर (धर्मेंद्र) और फिरोज खान (राजेश) की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिरोज खान एसपी की भूमिका में खाकी वर्दी में नजर आए। राजेश गोवा में तैनात होता है, वहां उसकी मुलाकात अपने जिगरी दोस्त शेखर से होती है। शेखर सीमा (सायरा बानो) की मोहब्बत में गिरफ्त होता है। लेकिन, सीमा की मां शेखर की बजाय अपने दोस्त की शादी राजेश से कराना चाहती हैं। शेखर को जब यह बात बता चलती है तो वह दोस्त के लिए मोहब्बत की कुर्बानी देता है, लेकिन राजेश ऐसा नहीं होने देता और सीमा के साथ दोस्त की शादी कराता है।
Suriya: 'कंगुवा' से पहले सूर्या की इन फिल्मों की रिलीज डेट पर लगा ग्रहण, देरी से दी थी सिनेमाघरों में दस्तक

 
विज्ञापन

जब पता चलती है दोस्त की हकीकत
शादी के बाद राजेश और सीमा जब हनीमून पर निकलते हैं तभी एक दिलचस्प मोड़ा आता है। राजेश में तस्करी के मामले की छानबीन करता है तब उसे टाइगर नाम के एक संदिग्ध का पता चलता है। यह संदिग्ध कोई और नहीं, बल्कि उसका जिगरी दोस्त शेखर ही है। शेखर ने पुलिस और अपने दोस्त से खुद को बचाए रखने के लिए अपना नाम टाइगर रखा हुआ था। 
Kahan Shuru Kahan Khatam Review: डेब्यू फिल्म में ध्वनि भानुशाली का धमाल, पढ़िए लक्ष्मण का कैसा लगा निशाना!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed