फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Influencer Harsha Richhariya Exposed By Social Media Users Calling Herself Sadhvi In MahaKumbh

Harsha Richhariya: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को लोगों ने समझा सुंदर साध्वी, एक्स पर यूजर्स ने खोल दी पोल

Mon, 13 Jan 2025 06:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 13 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

इन दिनाें प्रयागराज में महाकुंभ का महा आयोजन हो रहा है। देश-विदेश से भक्त आ रहे हैं, पवित्र स्नान कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक सुंदर साध्वी भी नजर आई। मीडिया द्वारा भी उसका इंटरव्यू लिया गया। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये साध्वी नहीं है बल्कि एक इन्फ्लुएंसर है। 

विज्ञापन
Influencer Harsha Richhariya Exposed By Social Media Users Calling Herself Sadhvi In MahaKumbh
खुद को साध्वी बताने वाली हर्षा - फोटो : इंस्टाग्राम-@host_harsha

विस्तार

साेशल मीडिया पर महाकुंभ मेले से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक कम उम्र की और सुंदर लड़की को देखा गया, जो कि साध्वी वेश में नजर आईं। उसका इंटरव्यू भी कई मीडिया चैनल्स पर चल रहा है। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। एक्स (ट्वीटर) पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह लड़की साध्वी नहीं है, इसके बजाय यह एक कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

कौन है सुंदर साध्वी 
जो लड़की खुद को साध्वी बता रही है, उसका असल नाम हर्षा रिछारिया है। वह लंबे समय से इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाती है। हर्षा खुद का कंटेंट जरूर आध्यात्मिक, धार्मिक विषयों से जुड़ा है। लेकिन वह मेकअप वीडियोज शूट करती हुई भी दिखती हैं। इसके अलावा शो को भी होस्ट करती हैं। अब हर्षा खुद को महाकुंभ में साध्वी बता रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Kannappa: तेलुगु फिल्म 'कनप्पा' में नजर आएंगे अक्षय कुमार, रिलीज डेट से उठ गया पर्दा 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ही खुली पोल 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर लोगों ने हर्षा की पोल खोल दी। एक यूजर लिखता है-‘दो महीने पहले इवेंट होस्ट कर रही थी। दो साल में साध्वी कैसे हो गईं?’ एक यूजर तो हर्षा का इंस्टाग्राम हैंडल टैग करके कहता है कि ये सनातन का अपमान कर रहे हैं।’ ऐसे ही कई कमेंट हर्षा के बारे में लिखे गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Kannappa: 'कन्नप्पा' से मोहनलाल का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, विष्णु मांचू ने उठाया अभिनेता के किरदार से पर्दा 
विज्ञापन

किस तरह का कंटेंट बनाती हैं
हर्षा रिछारिया की बात की जाए तो वह इंस्टाग्राम पर खुद को एक सोशल वर्कर, इन्फ्लुएंसर लिखती हैं। साथ ही अपने इंस्टाग्राम के प्रोफाइल पर हर्षा ने लिखा है कि वह निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशनंदगिरी जी महाराज की शिष्या हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर वह धार्मिक विषयों पर ही ज्यादा कंटेंट बनाती हुई दिखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed