फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu

Movies Release in Japan: ‘देवरा’ से पहले ये फिल्में भी जापान में हो चुकी हैं रिलीज, जानिए किसने की कितनी कमाई

Fri, 21 Mar 2025 01:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 21 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

Movies Release in Japan: 'देवरा पार्ट 1' से पहले भी कई भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
 

विज्ञापन
Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

विस्तार

जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोराताला शिवा की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है। 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म 28 मार्च को जापान में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, देवरा पहली फिल्म नहीं है, जो जापान में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले कई सारी भारतीय फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, जो जापान में रिलीज हुईं और उन्होंने वहां पर कैसा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

आरआरआर
जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ ने भारत में धूम मचाने के बाद जापान को रुख किया। इस फिल्म ने वहां भी शानदार प्रदर्शन किया। यह फिल्म जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने जापान में 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

मुथु
रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ भी जापानी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने जापान में 23 करोड़ रुपये कमाए थे। रजनीकांत की यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu
फिल्म 'बाहुबली 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

बाहुबली 2
प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ने भी जापानी सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई है। इस फिल्म ने जापानी सिनेमाघरों में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu
सालार - फोटो : इंस्टाग्राम

सालार
प्रभास की ‘सालार’ भले ही भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन जापानी सिनेमाघरों में इसने अच्छा खासा कलेक्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने जापान में 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

3 इडियट्स
आमिर खान की फिल्म  ‘3 इडियट्स’ ने भारतीय सिनेमाघरों में खूब नोट छापे। यह फिल्म आमिर की एक आइकॉनिक फिल्म बन गई। इसने जापान में भी जोरदार कमाई की। फिल्म ने वहां से 9.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Indian Movies Release in Japan Devara RRR Baahubali 2 Salaar 3 Idiots KGF Jawan Muthu
केजीएफ - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash

केजीएफ
यश की ‘केजीएफ’ भी जापान के सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है। यश की इस फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का जापान में कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed