Manchu Vishnu: 'कन्नप्पा' की रिलीज से पहले बढ़ी विष्णु मांचू की परेशानी, हैदराबाद में ऑफिस पर आयकर की छापेमारी
Income Tax officials raids Actor Manchu Vishnu Office: अभिनेता विष्णु मांचू फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी महीने रिलीज होनी है। इससे पहले उनकी परेशानी बढ़ गई है। आज अभिनेता के हैदराबाद दफ्तर में आयकर अधिकारियों ने छापा मारा।
विस्तार
विष्णु मांचू इन दिनों फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। जोर-शोर से इसका प्रमोशन हो रहा है। मगर, फिल्म की रिलीज से पहले विष्णु मांचू की परेशानी बढ़ गई है। आज बुधवार को अभिनेता के दफ्तर में आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है।
'कन्नप्पा' को लेकर मारा छापा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ' आज बुधवार 25 जून को आयकर अधिकारियों ने फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर अभिनेता और निर्माता विष्णु मांचू के हैदराबाद स्थित दफ्तर पर छापा मारा'।
VIDEO | Hyderabad: Income Tax officials raids Actor and Producer Manchu Vishnu’s office over Kannappa film.#raid
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xA2Z7lHUqh
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। उनके अलावा प्रभास, काजल अग्रवाल और अक्षय कुमार जैसे सितारे हैं। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी विष्णु मांचू ने ही लिखी है। फिल्म को मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में दिखाई देंगे।
Fatima Sana Shaikh: विजय वर्मा को डेट कर रहीं फातिमा सना शेख? एक्ट्रेस ने अब बताया सच
विष्णु ने किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
बता दें कि फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने अपनी आध्यात्मकि यात्रा पूरी की है। उन्होंने हाल ही में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर लिए हैं। यह खुशी एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की। विष्णु मांचू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, 'बारह ज्योतिर्लिंग। एक यात्रा। असीम सुकून। अभी-अभी श्री शैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पवित्र दर्शन पूरा किया, जो भगवान शिव के बारह पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस यात्रा के साथ, सभी बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों की मेरी यात्रा एक दिव्य समापन पर पहुंचती है। मेरा दिल खुशी से भर आया है। मेरी आत्मा धन्य महसूस कर रही है। अभी जीवन सकारात्मकता, कृतज्ञता और शांति से भरा हुआ है'।