{"_id":"6666a1a92f451cffb30c246c","slug":"imran-khan-was-in-depression-after-divorce-from-avantika-even-bathing-and-brushing-teeth-is-monumental-task-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: अवंतिका से तलाक के बाद अवसाद में थे इमरान खान, नहाना और ब्रश करना भी लगता था भारी काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Imran Khan: अवंतिका से तलाक के बाद अवसाद में थे इमरान खान, नहाना और ब्रश करना भी लगता था भारी काम
Mon, 10 Jun 2024 12:18 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:18 PM IST
सार
एक हालिया साक्षात्कार में इमरान खान ने उस दौर के बारे में बताया, जब वो अवसाद से जूझ रहे थे। साल 2019 में वो अपनी पत्नी अवंतिका से अलग हो गए थे। इमरान ने बताया कि वो ऐसा वक्त था, जब वो खुद को भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जाने तू या जाने ना' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता इमरान खान लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं। वो भले ही परदे पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों इमरान खान अलग-अलग साक्षात्कारों में अपनी नई प्रेमिका के साथ अपने रिश्ते, अपने करियर और बुरे दौर को लेकर खूब बातचीत कर रहे हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब उन्होंने और भी कई नई बातें बताई हैं।
विज्ञापन
Sikandar: भाईजान इस दिन शुरू करेंगे 'सिकंदर' की शूटिंग, सबसे पहले फिल्माया जाएगा हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंस
विज्ञापन
नहाना और ब्रश करना भी लगता था भारी काम
एक हालिया साक्षात्कार में इमरान खान ने उस दौर के बारे में बताया, जब वो अवसाद से जूझ रहे थे। साल 2019 में वो अपनी पत्नी अवंतिका से अलग हो गए थे। इमरान ने बताया कि वो ऐसा वक्त था, जब वो खुद को भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे थे। ऊपर से कोरोना महामारी आ गई थी। इमरान इस हद तक परेशान थे कि रोजमर्रा की जिंदगी के काम जैसे- नहाना और ब्रश करना भी उन्हें भारी लगने लगा था।
विज्ञापन
Kota Factory 3: 'कोटा फैक्ट्री 3' की झलक दिखाने को तैयार जीतू भैया, सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा
बेटी ने की अवसाद से बाहर आने में मदद
इमरान खान ने बताया कि उनके लिए अपने आप को बिस्तर से बाहर निकाल पाना भी मुश्किल था। वो पजामा पहने लेटे रहते थे। दरवाजा बंद करके सोते रहते थे। इमरान ने बताया अवसाद से बाहर आने में उनकी बच्ची ने काफी मदद की। तलाक के बाद बेटी की कस्टडी उनके और अवंतिका के पास थी। बेटी गुरुवार से रविवार तक इमरान के साथ रहती थी। इमरान ने कहा कि जब भी उनकी बिटिया उनके साथ होती थी तो इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ता था कि वो कितना कमजोर महसूस करे रहे हैं।
Rajkummar Rao: राजकुमार को मिला ‘स्टार ऑफ द ईयर’ का तमगा, भूषण कुमार के बयान से मेल नहीं खाते फिल्म के आंकड़े