{"_id":"63b80195b5ab1934441af042","slug":"iifa-weekend-and-award-ceremony-to-be-held-on-abu-dhabi-on-26-and-27-may-2023","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला
Fri, 06 Jan 2023 04:43 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:43 PM IST
सार
अब आईफा अवॉर्ड 2023 फरवरी में न होकर 26 और 27 मई 2023 को होगा।
विज्ञापन
आईफा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव, अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड्स (आईफा) की तारीख पोस्टपोन हो गई है। अब आईफा अवॉर्ड फरवरी में न होकर 26 और 27 मई 2023 को होगा। इस अवार्ड फंक्शन को यस द्वीप, अबू धाबी में आयोजित करने का फैसला किया गया है, जो अब इसी साल मई के महीने में होगा।
विज्ञापन
फिल्मी जगत के बड़े और प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड का हर सिने प्रेमी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी क्रम में मनोरंजन जगत के सितारों से सजी इस बेहतरीन शाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। इस साल होने वाले 23वें आईफा पुरस्कार समारोह की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले ये अवॉर्ड फंक्शन फरवरी में होने वाला था, लेकिन अब यह समारोह मई के महीने में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर और मशहूर टीवी होस्ट मनीष पॉल आईफा को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और अभिनेत्री कृति सेनन जैसे बॉलीवुड कलाकार भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। इतना ही नहीं, कई सितारे समारोह में अपनी डांस परफार्मेंस से चार चांद लगाएंगे।