फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IFTDA President Ashoke Pandit Talks about Ranveer Singh Don 3 controversy and Aditya Dhar Dhurandhar success

'रणवीर से कोई मसला नहीं'; अशोक पंडित ने 'डॉन 3' विवाद पर तोड़ी चुप्पी; कहा- 'धुरंधर की सफलता को इससे न जोड़ें

Fri, 12 Jun 2026 08:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Jun 2026 08:14 AM IST
सार

Ashoke Pandit On Don 3 controversy: रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुए विवाद को लेकर हाल ही में अशोक पंडित ने बात की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में रिश्तों को याद रखना चाहिए। हमने इससे भी बड़ा स्टारडम देखा है। 

विज्ञापन
IFTDA President Ashoke Pandit Talks about Ranveer Singh Don 3 controversy and Aditya Dhar Dhurandhar success
रणवीर सिंह-अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद पर हाल ही में अशोक पंडित ने चर्चा की। वे इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष हैं। साथ ही, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) के मुख्य सलाहकार भी हैं। अशोक पंडित ने 'डॉन 3' कंट्रोवर्सी के अलावा लॉयल्टी, स्टारडम और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर आदित्य धर की 'धुरंधर' के असर के बारे में बात की। 

विज्ञापन


'रणवीर को एक्सेल ने बहुत पहले साइन किया था'
अशोक पंडित ने कहा कि जहां कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवादों को पेशेवर तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, वहीं 'धुरंधर' की सफलता को भी पहचान और सराहना मिलनी चाहिए। बता दें कि बीते दिनों FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। हालांकि, बाद में फेडरेशन ने इसे वापस ले लिया। इस बीच अशोक पंडित ने इस बारे में बात की है। अशोक पंडित ने कहा कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह को उनके हालिया स्टारडम के वापस आने से बहुत पहले साइन किया था। 

विज्ञापन

'इंडस्ट्री में रिश्तों को याद रखना चाहिए'
अशोक पंडित ने 'हिंदी रश' को बताया, 'एक्सेल ने रणवीर सिंह को तब साइन किया था, जब उनकी चार फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। उन्होंने उन्हें 'धुरंधर' के सफल होने से पहले ही साइन कर लिया था'। अशोक पंडित के मुताबिक, जब करियर ऊपर की ओर बढ़ने लगे, तब भी इंडस्ट्री के रिश्तों को याद रखना चाहिए। यह अच्छी बात है कि फिल्म सफल रही और अब रणवीर एक अलग स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन लोगों को उन लोगों को भी याद रखना चाहिए, जो तब उनके साथ खड़े थे जब हालात उनके पक्ष में नहीं थे'।

'हमने इससे बड़ा स्टारडम देखा है'
अशोक पंडित ने बॉलीवुड में स्टारडम के स्वरूप पर बात करते हुए कहा, 'हमने इससे भी बड़ा स्टारडम देखा है। हमने राजेश खन्ना का स्टारडम देखा है। शाहरुख खान का स्टारडम देखा है। हमने सलमान खान का स्टारडम देखा है। स्टारडम एक सापेक्ष चीज है। दर्शकों का प्यार अनमोल है, लेकिन प्रोफेशनलिज्म ही इंडस्ट्री की नींव है। लोग आपको पसंद करते हैं, आपके लिए तालियां बजाते हैं और आपकी सफलता का जश्न मनाते हैं। यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन कमिटमेंट और भरोसा भी उतने ही जरूरी हैं।

IFTDA President Ashoke Pandit Talks about Ranveer Singh Don 3 controversy and Aditya Dhar Dhurandhar success
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर' और 'डॉन 3' को न जोड़ें
अशोक पंडित ने आदित्य धर और 'धुरंधर' की खास तौर पर तारीफ की। उनका मानना है कि इसने बॉलीवुड को बहुत जरूरी बढ़ावा दिया है। अशोक पंडित के मुताबिक, 'आदित्य धर ने इंडस्ट्री में नई जान डाल दी है। उन्होंने इस बिजनेस में ऑक्सीजन का काम किया है। 'धुरंधर' ऐसी फिल्म है, जो सच में लोगों को थिएटर तक वापस ला सकती है। पूरी इंडस्ट्री ने इस कामयाबी का जश्न मनाया है'। हालांकि, 'धुरंधर' और इसे मेकर्स की तारीफ करने के बावजूद अशोक पंडित ने जोर देकर कहा कि 'धुरंधर' की सफलता और 'डॉन 3' के विवाद को अलग-अलग देखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन

बोले- 'हमारा किसी से निजी झगड़ा नहीं'
उन्होंने कहा, 'हम 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मना रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे, लेकिन वह मामला बिल्कुल अलग है'। अशोक पंडित ने कहा कि किसी फिल्म की सफलता को कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवाद के साथ मिलाने से सिर्फ कन्फ्यूजन पैदा होता है। इंडस्ट्री भरोसे पर टिकी है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि फेडरेशन का बड़ा मकसद इंडस्ट्री के इकोसिस्टम की रक्षा करना है। हमारा किसी से कोई निजी झगड़ा नहीं है। हमारी एकमात्र चिंता यह सुनिश्चित करना है कि इंडस्ट्री में भरोसा और पेशेवर तरीका बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed